Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

नालंदा विश्वविद्यालय व जापान के कानाजावा विश्वविद्यालय में समझौता

नालंदा विश्वविद्यालय व जापान के कानाजावा विश्वविद्यालय में समझौता
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिहारशरीफ /राजगीर , 28 Apr 2017

बिहार में नालंदा जिले के राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय और जापान स्थित कानाजावा विश्वविद्यालय एक-दूसरे को अकादमिक सहयोग करेंगे। दोनों विश्वविद्यालय ने इस संबंध में एक करार किया है। कानाजावा विश्वविद्यालय के भारतीय बौद्ध कला तथा तुलनात्मक संस्कृति के प्रमुख प्रोफेसर मोरी मासाहिदे ने अपने विश्वविद्यालय के कुलपति के हस्ताक्षर युक्त समझौता ज्ञापन को प्रस्तुत किया, जिस पर नालंदा विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति एवं इतिहास-अध्ययन संकाय के डीन, प्रोफेसर पंकज मोहन ने गुरुवार शाम इस पर हस्ताक्षर किए। 

नालंदा विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि समझौता ज्ञापन के अनुसार, दोनों विश्वविद्यालय संकाय सदस्यों, अनुसंधान के सदस्यों और छात्रों का आदान-प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त दोनों विश्वविद्यालय शैक्षणिक सामग्रियों, प्रकाशनों और सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे तथा संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं और संगोष्ठी के संगठन का आयोजन और अकादमिक व शैक्षणिक आदान-प्रदान के विकास में योगदान करने वाली अन्य गतिविधियों में एक-दूसरे की मदद करेंगे।इस अवसर पर प्रोफेसर पंकज मोहन ने कहा, "भारत और जापान दो प्राचीन सभ्यताएं हैं जो पारस्परिक समन्वय और सद्भाव के सूत्र से बंधे हैं। 

नालंदा ने इन दोनों महान राष्ट्रों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारे लिए जापान के एक अग्रणी विश्वविद्यालय के साथ हुए इस समझौते का खास महत्व है।"प्रोफेसर मोरी मासाहिदे ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा, "कानाजावा विश्वविद्यालय को जापानी शिक्षा मंत्रालय द्वारा 'सुपर ग्लोबल यूनिवर्सिटी' का दर्जा दिया गया है और नालंदा विश्वविद्यालय इस ²ष्टि और लक्ष्य को साझा करता है। इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत दोनों संस्थानों के साथ एक स्थाई भागीदारी के लिए मार्ग प्रशस्त होगा प्रोफेसर मोरी मासाहिदे के साथ कानाजावा विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल एक्सचेंज एडवाइजर और होकूरिकु जापान-इंडिया क्लब की प्रमुख मकसूदा शिओतानि भी इस कार्यक्रम में शामिल थीं।

इस मौके पर नालंदा विश्वविद्यालय के कार्यकारी रजिस्ट्रार क़े चंद्रमूर्ति ने कहा, "हमें इस बात की खुशी है कि हम एक ऐसे विश्वविद्यालय के साथ जुड़ रहे हैं जो जापान के अग्रिम विश्वविद्यालयों में शामिल है और जिसकी जड़ें वर्ष 1862 तक जाती हैं। दोनों विश्वविद्यालय अगर संभव हो तो संयुक्त कार्यक्रम भी कर सकते हैं। यह समझौता पांच साल तक प्रभावी रहेगा।"कानाजावा विश्वविद्यालय कनाजावा, इशिकावा प्रीफेक्चर की राजधानी के शहर में स्थित है। इसके दो मुख्य परिसर काकुमा और टैकरामाची हैं। यह विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रदान करता है और इसमें तीन कॉलेजों और 16 स्कूल शामिल हैं। विश्वविद्यालय के लगभग 11,000 छात्र हैं, जिनमें 350 अंतर्राष्ट्रीय छात्र शामिल हैं।

 

Tags: Education

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD