पर्यावरण सुरक्षा के लिए बड़ी सोच के साथ स्थानीय तौर पर कार्य करने की सामूहिक आवष्यकता पर बल देते हुए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री आसिया नकाश ने आज कहा कि हमारे आसपास के पर्यावरण को बचाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है जिसे स्कूल स्तर से शुरु किया जा सकता है।मंत्री ने यह बात आज अरविन्द घोश हायर सेकैंडरी स्कूल विजयपुर के वार्शिक समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।मंत्री ने बल देते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा को स्कूल स्तर से ही शुरु किया जाना चाहिए तथा इसके बाद इसे क्षेत्रीय एवं राश्ट्रीय स्तर पर शुरु किया जा सकता है।आसिया नकाश ने कहा कि हमारा स्वप्न स्वयं प्रेरित, रचनात्मक विचार, बेहतर कला वाले युवाओं का विकास है।मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की तरह हम सभी को युवाओं के विचारों को विकसित करने में इस मिशन को साझा करना है तथा उन्हें बेहतर बनाना है। हमें सभी छात्रों पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि वे विभिन्न योग्यताओं के साथ अपनी पूरी क्षमता को आगे बढ़ा सकें।
मंत्री ने स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहा है जिससे उन्हें प्रशिक्षण के अलावा विश्व स्तरीय अनुभव को बढ़ाने में सहायता होगी।इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर हमारे समाज में बढ़ रहे विभिन्न मुद्दों पर बल दिया। आसिया नकाश ने नई प्रतिभा को एक मंच उपलब्ध करवाने के लिए स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।मंत्री ने बेहतर प्रदर्षन करने वाले छात्रों के मध्य समृति चिन्ह भी वितरित किये। वरिश्ठ राजनीतिज्ञ मनजीत सिंह, विक्रम सिंह, जेके भारत स्काऊटस एंड गाईडस के राज्य आयुक्त आईडी सोनी जी, स्कूल के प्रिंसिपल मनजीत सिंह तथा विभिन्न अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।