Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कश्मीर पर सभी पक्षों के बीच बातचीत पर चर्चा करेगी भाजपा : अमित शाह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 26 Apr 2017

Last updated on: Apr 26, 2017, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि पार्टी जम्मू एवं कश्मीर में शांति स्थापित करने को लेकर केंद्र सरकार तथा अन्य सभी पक्षों के बीच बातचीत की संभावना पर चर्चा करेगी। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा था कि अशांत राज्य में शांति स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इरादा 'अनुकूल माहौल' में सभी पक्षों के साथ बातचीत करने का है।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की उस नीति का हवाला दिया, जिसमें 'आगे बढ़ने' के लिए 'वार्ता' को एकमात्र रास्ता बताया गया है।यहां यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा पत्थरबाजों से बातचीत करेगी? शाह ने कहा, "महबूबा मुफ्ती ने एक बयान दिया है। अब हमारी पार्टी (कश्मीर पर नीति का फैसला करने वाला दल) मुद्दे पर चर्चा करेगी और मुझे अपने विचारों से अवगत कराएगी। फिर फैसला किया जाएगा।"

महबूबा मुफ्ती ने राज्य में बद्तर होते सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिससे राज्य में राज्यपाल शासन की संभावना को लेकर अटकलों को बल मिला है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)-भाजपा की गठबंधन सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम हुई है।श्रीनगर में एक स्कूली छात्र द्वारा पाकिस्तान तथा इस्लामिक स्टेट (आईएस) के झंडे लहराने वाले वीडियो के सामने आने के बाद सुरक्षा में चूक को लेकर पूछे गए सवाल पर शाह ने कहा, "इस तरह की कोई बात नहीं है।"उन्होंने कहा, "इस तरह की कोई बात (सुरक्षा चूक) नहीं है। कार्रवाई की जा रही है।"

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD