Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को देवभूमि के स्थान पर ड्रग भूमि बनाकर रख दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

नाचन (मंडी) , 24 Apr 2017

Last updated on: Apr 24, 2017, 00:00 IST

नेता प्रतिपक्ष  प्रेम कुमार धूमल ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को देवभूमि के स्थान पर ड्रग भूमि बनाकर रख दिया है। नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत  चैलचौक में आयोजित माफिया राज हटाओ प्रदेश बचाओ की 16वीं रैली को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि चंडीगढ़ के एसएसपी ने चंडीगढ़ हाईकोर्ट में हल्फनामा देकर कहा है कि हिमाचल  के मनाली, मलाणा और मंडी सहित कुछ इलाकों से पंजाब को ड्रग्स की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब देवभूमि पर इस प्रकार का दाग लगता है तो सिर शर्म से झुक जाता है। धूमल ने कहा कि जिस प्रदेश में लोग देवी देवताओं के दर्शनों के लिए आते हैं उस प्रदेश पर इस प्रकार का दाग लगना राज्य सरकार के लिए शर्म की बात है।धूमल ने कहा कि प्रदेश में माफिया की सरकार चल रहा है। प्रदेश में वन माफिया, ड्रग माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया और ट्रांस्फर माफिया पूरी तरह से सक्रिय हैं और तबादलों के नाम पर कर्मचारियों को प्रताडि़त किया जा रहा है। धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐसे व्यक्ति को वन मंत्री बना रखा है जिनके क्षेत्र में अवैध कटाने जोरों पर चल रहा है और सीएम का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। धूमल ने मेडिकल कालेज नेरचौक के शुरू न होने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने करोड़ों का कॉलेज राज्य सरकार के हवाले कर दिया है लेकिन अभी तक सरकार इसे चलाने में सफल नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो ही कॉलेज शुरू हो पाएगा। इस मौके पर सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक जय राम ठाकुर, विनोद कुमार, पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव प्रवीण शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा और सुंदरनगर जिला भाजपा के अध्यक्ष राकेश जम्वाल सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

 

Tags: PREM KUMAR DHUMAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD