Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आशमां इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने विश्व धरती दिवस के अवसर पर मनाया हरियाली सप्ताह

अंतिम दिन रैली निकालकर लोगों को किया जागरुक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 23 Apr 2017

Last updated on: Apr 23, 2017, 00:00 IST

आशमां इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 70 में  विश्व धरती दिवस को समर्पित हरियाली सप्ताह मनाया गया। जिस दौरान बच्चों की स्कूल में ही पौधों की सेवा संभाल की ड्यूटी लगाई गई और स्कूल में सफाई अभियान चलाकर विद्यार्थियों को अपने आस पास साफ सफाई रखने के लिए जागरुक किया गया। इसके साथ ही पूरा सप्ताह विद्यार्थियों को पर्यावरण की संभाल के तरीके भी बताए गए।इस पूरा सप्ताह चले अभियान के बाद शनिवार को विद्यार्थियों ने अध्यापकों की देख रेख में आम लोगों में धरती की सेवा संभाल के लिए जागरुकता पैदा करने के लिए  फेज 5 में एक रैली भी निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने धरती माता को बचाने के लिए अपने हाथों में बैनर पकड़ कर लोगों को अपने आस पास की साफ सफाई के तरीके बताए। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने आस पास के घरों में जाकर लोगों को अपने चौगिर्दे को हरा भरा व साफ सुथरा रखने के लिए भी प्रेरित किया। छोटे छोटे बच्चों द्वारा अपने अध्यापकों के साथ लोगों को साफ सफाई व हरियाली के फाईदों की जानकारी बेहद सरलता से दी गई।इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल अमरप्रीत कौर ने नई पीढ़ी को आगे आकर आस पास के वातावरण को शुद्ध व साफ रखने के प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि अगर वे अपनी शैक्षिक संस्थाओं व घर से ही यह शुरुआत कर दें तो समाज को इससे एक नई दिशा मिलेगी। स्कूल के डायरेक्टर जेएस केसर ने विद्यार्थियों को बिजली व पानी का उपयोग सही ढंग से करने के लिए प्रेरित किया।

 

Tags: Ashmah International School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD