Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

 

श्रीनगर उपचुनाव : फारूक अब्दुल्ला 10,000 से अधिक वोटों से जीते

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 15 Apr 2017

Last updated on: Apr 15, 2017, 00:00 IST

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष तथा जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुला ने शनिवार को श्रीनगर-बडगाम संसदीय उपचुनाव में जीत दर्ज की। अब्दुल्ला ने इसे 'अब तक का सबसे रक्तरंजित' चुनाव करार देते हुए केंद्र सरकार से राज्य में राज्यपाल शासन लगाने का अनुरोध किया। फारूक ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नजीर अहमद खान को 10,776 मतों के अंतर से पराजित किया।निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि फारूक को 48,555 मत मिले थे, जबकि खान के पक्ष में 37,779 मत पड़े। नोटा के पक्ष में 963 मत पड़े।उपचुनाव में कुल 89,865 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।नेकां ने कहा कि वह विजय पर खुशी नहीं मनाएगी, क्योंकि नौ अप्रैल को हुए चुनाव में सुरक्षाबलों की गोलियों से आठ लोग मारे गए थे।जीत के बाद संवाददाताओं से बातचीत में अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से राज्य में सत्ताधारी भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार को बर्खास्त करने की अपील की।

फारूक ने संवाददाताओं से कहा, "मैं भारत सरकार तथा राष्ट्रपति से अपील करता हूं कि वे वर्तमान सरकार को तत्काल बर्खास्त करें। राज्य में राज्यपाल शासन लगाया जाए और राज्यपाल के शासन में ही चुनाव कराए जाएं।"समर्थन के लिए लोगों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा, "यह अब तक का सबसे रक्तरंजित चुनाव था। मैं जीत से खुश नहीं हूं। लेकिन परिणाम दर्शाते हैं कि लोग नेकां के पक्ष में हैं।"पार्टी द्वारा जारी एक बयान में प्रवक्ता जुनैद अजीम मट्टू ने कहा, "मतदान के दिन लोगों की मौत के मद्देनजर, उपचुनाव में हुई जीत पर हम खुशियां नहीं मनाएंगे।"मतदान बीते नौ अप्रैल को हुआ था, जबकि मतगणना आज (शनिवार) सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतदान के दौरान केवल सात फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

मतदान के दौरान हुई हिंसा के बाद 38 मतदान केंद्रों पर 13 अप्रैल को पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था, जिस दौरान मात्र दो फीसदी ही मतदान हुआ। हिंसा में सात लोगों की मौत हुई थी।कुल नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला तथा नजीर अहमद खान के बीच था।अलगाववादियों ने इस चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया था।जम्मू एवं कश्मीर के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके फारूक अब्दुल्ला (79) तीसरी बार लोकसभा सदस्य बने हैं। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वह पीडीपी के तारिक हमीद कर्रा से चुनाव हार गए थे।कर्रा के इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हुई थी।

 

Tags: Dr Farooq Abdullah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD