Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

भोरंज उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान 8290 मतों से जीत दर्ज की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 13 Apr 2017

Last updated on: Apr 13, 2017, 00:00 IST

भोरंज उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान 8290 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रोमिला देवी को  शिकस्त दी। इसके साथ भी भोरंज विधानसभा सीट पर एक बार फिर बीजेपी की झोली में चली गई। चुनाव के नतीजों का आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।भोरंज के स्थित स्कूल में सुबह आठ बजे से मतगणना हो रही थी और मतगणना के कुल 12 दौर हुए, जिनमें लगभग सभी दौर में बीजेपी उम्मीदवार अनिल धीमान ने अपनी बढ़त बनाए रखी। अनिल धीमान को 24434, प्रोमिला को 16144  वोट मिले जबकि आजाद प्रत्‍याशी पवन कुमार को 4630, रमेश डोगरा को 974 तथा कुसुम आजाद को 403 वोट पड़ें। इस उपचुनाव में 73975 मतदाता थे जिनमें से 46848 ने वोट डाले थे।

डॉ. अनिल धीमान  ने यह जीत अपने स्वर्गीय पिता ईश्वर दास धीमान को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि यह जीत आईडी धीमान को भोरंज की जनता की सच्ची श्रद्धांजलि है।जाहिर है कि बीजेपी व कांग्रेस दोनों के लिए यह सीट काफी अहम मानी जा रही थी। जहां पर बीजेपी अपनी इस परंपरागत सीट पर अपना कब्जा बनाए रखना चाहती थी, वहीं कांग्रेस इसे उससे छीनना चाहती थी। आखिरकार कांग्रेस इसमें नाकाम रही और स्व ईश्वर दास धीमान की इस परंपरागत सीट पर उनके पुत्र विजयी हुए। जाहिर है कि बीजेपी विधायक ईश्वर दास धीमान के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे। 

चुनावी मैदान में बीजेपी की ओर से ईश्वर दास धीमान के पुत्र अनिल धीमान, कांग्रेस की प्रोमिला देवी के अलावा तीन निर्दलीय़ पवन कुमार, डॉ. रमेश डोगरा और कुसुम आजाद भी अपना भाग्य आजमा रहे थे। भोरंज में मिली जीत से गदगद नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि अब सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं बचा है, इसलिए विस भंग कर चुनाव हो जाने चाहिए।धूमल ने कहा कि हम आभारी हैं भोरंज की जनता के, जिन्होंने सात मर्तबा लगातार विधानसभा चुनाव में बीजेपी पर विश्वास जताया है, साथ ही दस मर्तबा  में कमल खिलाया है। 

धूमल ने कहा कि साथ ही हम आभारी हैं  हजारों कार्यकर्ताओं के जिन्होंने ऐसा करिश्मा कर दिखाया।उधर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भोरंज की जनता ने भ्रष्टाचार और माफिया राज के खिलाफ भाजपा को अपना समर्थन दिया है। इसलिए जीत का श्रेय नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के कठिन परिश्रम व कार्यकर्ताओं को देना चाहता हूं। सत्ती ने कहा, भोरंज की जनता ने जो विश्वास जताया है उसके लिए आभार।  उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी इन्हीं दो मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी और सत्ता पर काबिज होगी। कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी की जो मुहिम चल रही है, वह जारी रहेगी और कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में इसी तरह हारेगी।

 

Tags: PREM KUMAR DHUMAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD