Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

श्रीनगर : फारूख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला ने वोट डाले

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 09 Apr 2017

Last updated on: Apr 09, 2017, 00:00 IST

श्रीनगर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए रविवार को हो रहे मतदान के तहत विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला और उनके बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मतदान किया। मतदान के दौरान हिंसा की खबर है। श्रीनगर के उच्च सुरक्षा वाले सोनवर क्षेत्र के बर्नहाल स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला और उनके बेटे ने मतदान किया। फारूख नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार हैं।मीडिया से बातचीत में फारूख ने कहा, "मेरा अल्लाह और लोगों में विश्वास है। जो भी होगा 15 अप्रैल(मतगणना के दिन) को सामने आएगा।"उन्होंने कहा, "हमने अपनी पूरी कोशिश की है। यदि मुझे उम्मीद नहीं होती तो मैं आपके सामने यहां खड़ा नहीं होता। ईश्वर की मर्जी से मैं जीतूंगा।"

उन्होंने कहा, "ऐसे सबूत मिले हैं कि सरकार मतदान में बाधा डालने की कोशिश कर रही है।" उमर अब्दुल्ला ने उपचुनाव में हिंसा को लेकर जम्मू एवं कश्मीर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग मतदान करने के लिए जाना चाहते हैं, लेकिन इस तरह का माहौल पैदा किया जा रहा कि लोग बाहर नहीं आ रहे हैं।उन्होंने राज्य सरकार पर मतदान के लिए अनुकूल माहौल देने में विफलता का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, "महबूबा मुफ्ती इस हालात के लिए जिम्मेदार हैं। प्रबंधन में गड़बड़ी है।"उमर अब्दुल्ला ने कहा, "मैं 20 सालों से राजनेता हूं, लेकिन मैंने चुनाव और प्रचार के लिए इस तरह की खराब हालत कभी नहीं देखी।"नेशनल कांफ्रेंस के नेता की यह टिप्पणी बडगाम जिले में मतदान विरोधी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष और गोलीबारी में तीन लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने के बाद आई है।

निर्वाचन क्षेत्र में खराब मतदान की खबर है। इसमें अमीरा कदाल विधानसभा क्षेत्र में दोपहर तक दो फीसदी, सोनावर में 1.78 फीसदी, बाटमालू में 1.47 फीसदी, जादीबल में 2.27 फीसदी, गांदरबल में 4.77 फीसदी और कंगन में 11.26 फीसदी मतदान की खबर है। प्रदर्शनकारियों ने श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट पर उपचुनाव में ईवीएम में तोड़-फोड़ की और मतदाताओं को मतदान करने से रोका।बडगाम में भीड़ ने बस को आग लगा दी और कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनों को नुकसान पहुंचाया।श्रीनगर/बडगाम सीट पर करीब 2,61,397 मतदाता हैं। इसके लिए 1,559 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

 

Tags: Dr Farooq Abdullah , Omar Abdullah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD