Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

राज्यपाल ने नए सीईओ को नियुक्त किया, यात्रा 2017 के लिए प्रबंधों की समीक्षा की

एक लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण करवाया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 07 Apr 2017

Last updated on: Apr 07, 2017, 00:00 IST

उमंग नरुला, जो राज्यपाल के प्रमुख सचिव के रूप में पदभार ग्रहण कर चुके हैं, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए हैं।नरूला के पद संभालने के बाद, राज्यपाल एन.एन. वोहरा, जो श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, ने आज 29 जून 2017 को शुरू होने वपाली आगामी यात्रा के लिए व्यवस्था की समीक्षा की।समीक्षा बैठक में जितेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त सीईओ, आर.के. पंडिता, महाप्रबंधक (वर्क्स)  और बोर्ड के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।राज्यपाल ने मद अनुसार, आगामी यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की।संक्षेप में, व्यवस्था में यात्रियों का अग्रिम पंजीकरण पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), जम्मू और कश्मीर बैंक और यस बैंक की 436 शाखाओं से शुरू हुआ है, जो देश में 32 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं; पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से भारत से बाहर के तीर्थयात्रियों और समूह पंजीकरण सुविधा के माध्यम से समूह तीर्थयात्रा के लिए विशेष पंजीकरण सुविधा प्रदान की गई है, अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद एक लाख से अधिक इच्छुक यात्री पहले से ही अग्रिम पंजीकरण करवा चुके हैं।

गंभीर चिंता जताते हुए कि बार-बार अनुस्मारक के बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार एकमात्र राज्य है जिसने स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी करने के लिए नामांकित डॉक्टरों और मेडिकल संस्थानों के बारे मंे अभी भी सूचित नहीं किया है। यह तय किया गया कि राज्यपाल अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत डॉक्टरों/ अस्पतालों के बारे में प्रतीक्षारत जानकारी के लिए मदद लेने के लिए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्य मंत्री को तत्काल पत्र भेजेगें।राज्यपाल को पहलगाम और बालटाल यात्रा मार्गों में व्यवस्था की योजना के बारे में बताया गया। इसमें पटरियों और शिविरों में बिजली और पानी की आपूर्ति, राज्य स्वास्थ्य विभाग, सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस द्वारा स्थापित किए जाने वाले 66 मेडिकल कैंप सहित संपूर्ण यात्रा क्षेत्र में व्यापक चिकित्सा सुविधाएं  शामिल है। आधार अस्पताल, चिकित्सा सहायता केंद्रों और आपातकालीन सहायता केंद्रों में डॉक्टरों/पैरामैडिकल, कार्डियाक लाइफ स्पोर्ट, उच्च ऊंचाई वाली दवाएं, ऑक्सीजन कीओस्क इत्यादि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। पटरियों के साथ और शिविर में 2619 शौचालय, 503 स्नान घर, 876 डस्टबिन, 445 साइन बोर्ड और 3488 पानी के बिंदु होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए, दोनों मार्गों के साथ-साथ अतिरिक्त मार्गों पर आराम करने की जगह भी बनाई गई है और पहचान की गई जगहों पर जल शुद्धिकारक स्थापित करके पीने योग्य पानी प्रदान किया जाएगा।

राज्यपाल ने टट्टू, टट्टू-वालों, दांडी-वालों और पाल्की-वालों  के पंजीकरण के संबंध में सभी कार्रवाई को अंतिम रूप देने और पूरी तरह से पूरा करने के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई व्यक्ति यात्रा मार्ग पर अनधिकृत रूप से नहीं जा सकता है। टेंटों और दुकानें लगाने के लिए अनुमतियां अनंतनाग और गंादरबल जिले के उपायुक्तों द्वारा समय-समय पर जारी की जानी चाहिए।चूंकि पूरे यात्रा इलाके में पटरियों और शिविर स्थलों दोनों पर इस सर्दी में भारी हिमपात हुआ है, राज्यपाल ने कहा कि  दिन-प्रतिदिन बर्फ हटाने और मरम्मत व सुधार कार्यों के कार्यान्वयन की निगरानी विभिन्न संबंधित सरकारी एजेंसियों द्वारा किए जाने की आवश्यकता है।राज्यपाल ने सीईओ से यात्रा के दौरान सभी कचरे के संग्रहण और निपटान को सुनिश्चित करने के लिए पहलगाम और सोनमर्ग विकास प्राधिकरण के सीईओ को समय पर कार्रवाई करने के लिए सूचित करने को कहा। उन्होंने सीईओ को निर्देश दिया कि वे और अधिक कचरादान उपलब्ध कराएं और स्वच्छता व्यवस्था के लिए दैनिक आधार पर, विशेष रूप से नूनवान और बालटाल बेस कैम्प में एसटीपी के प्रभावी कामकाज सुनिश्चित करने,  कड़ाई से निगरानी की जानी चाहिए और सुनिश्चित करें कि सभी शिविरों में स्वच्छता बनाई रखी जाए।मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता और शिविर की सफाई करने के लिए प्रतिदिन करीबन 400 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

 

Tags: NN Vohra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD