Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिंजो आबे ने उत्तर कोरिया पर डोनाल्ड ट्रंप के कड़े रुख का स्वागत किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 06 Apr 2017

Last updated on: Apr 06, 2017, 00:00 IST

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उत्तर कोरिया पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े रुख का स्वागत किया और प्योंगयांग के साथ निपटने के लिए सभी विकल्प खुले रखने के वाशिंगटन के रुख की प्रशंसा की। सरकारी प्रसारक एनएचके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया द्वारा जापान सागर की तरफ एक बैलिस्टिक मिसाइल के प्रक्षेपण के एक दिन बाद दोनों नेताओं ने गुरुवार सुबह टेलीफोन पर 35 मिनट तक बातचीत की।बातचीत के दौरान आबे तथा ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि उत्तर कोरिया को मिसाइल तथा परमाणु हथियार कार्यक्रमों को खत्म करने के लिए मनाने में चीन की भूमिका अहम है।समाचार एजेंसी एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं की बातचीत ऐसे समय में सामने आई है, जब ट्रंप गुरुवार तथा शुक्रवार को अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की तैयारी कर रहे हैं। 

आबे ने कहा कि उन्होंने ट्रंप से कहा है कि जापान इस बात पर बारीकी से विचार कर रहा है कि चीन किस तरह उत्तर कोरिया से निपट सकता है।उन्होंने कहा, "हम इस बात से सहमत हैं कि कल उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल का प्रक्षेपण एक खतरनाक कार्रवाई है और इससे जापान की सुरक्षा को गंभीर खतरा है।"पांच वर्ष पहले किम जोंग-उन के सत्ता में आने के बाद से उत्तर कोरिया ने अपने हथियार कार्यक्रमों को तेज कर दिया है और साल 2016 में उसने कई मिसाइल तथा परमाणु परीक्षणों को अंजाम दिया और इस बात पर बल दिया कि उनकी सरकार द्वारा परमाणु क्षमता को अपनाने का फैसला उसके अस्तित्व में रहने के लिए जरूरी है।

 

Tags: Donald Trump , Shinzo Abe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD