Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

मध्य प्रदेश की घटना ईवीएम से छेड़छाड़ का संकेत : अरविंद केजरीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Apr 2017

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि मध्य प्रदेश में हुई घटना इस बात का संकेत है कि ईवीएम से छेड़छाड़ संभव है। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) अगले लोकसभा चुनाव 2019 से पहले 9 लाख से ज्यादा ईवीएम को टेंपर-प्रूफ एम3 ईवीएम से बदलेगा।केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट किया, "क्या इसका मतलब है कि मौजूदा ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है? यह बहुत डरावना है। मध्य प्रदेश की घटना से पता चलता है कि इसका सॉफ्टवेयर बदला गया था।"उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) सहित दूसरी विपक्षी पार्टियों ने शनिवार को मध्य प्रदेश के अटेर और बांधवगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव से पहले एक आधिकारिक प्रदर्शन में ईवीएम के खराब होने के बाद निर्वाचन आयोग से इसकी जांच की मांग की।कांग्रेस ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर राजनीतिक दलों की असहमति पर निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मत पत्र प्रणाली पर लौटने का आग्रह किया था।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ईसीआई से दोषपूर्ण ईवीएम के मामलों की जांच का आग्रह किया, जिससे यह पता चल सके कि क्या इन्हें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करने के लिए हाल में हुए मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा विधानसभा चुनावों में छेड़छाड़ किया गया था।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD