Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पवन कल्याण ने एग्रीगोल्ड घोटाले के पीड़ितों के लिए न्याय मांगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विजयवाड़ा , 30 Mar 2017

Last updated on: Mar 30, 2017, 00:00 IST

अभिनेता सह राजनीतिज्ञ पवन कल्याण ने गुरुवार को छह हजार करोड़ रुपये के एग्रीगोल्ड घोटाले के पीड़ितों से मुलाकात की और सरकार से उन्हें न्याय दिलाने का अनुरोध किया। जन सेना के अध्यक्ष यहां विभिन्न राज्यों से ताल्लुक रखने वाले पीड़ितों के साथ बैठक के दौैरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चूंकि कंपनी के पास निवेशकों से वसूले गए धन से ज्यादा की संपत्ति है, इसलिए सरकार को धन वसूलने के लिए कार्रवाई शुरू करनी चाहिए।एग्रीगोल्ड का मुद्दा पवन द्वारा उठाए गए मुद्दों में नवीनतम है, जिन्होंने पहले ही घोषणा कर रखी है कि वह साल 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।उन्होंने कहा कि जांच में पारदर्शिता की कमी है और वह पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित करने में हो रहे विलंब के बारे में समझ नहीं पा रहे हैं, क्योंकि कंपनी के मालिकों के पास 20,000 एकड़ जमीन तथा अन्य संपत्तियां हैं।एग्रीगोल्ड ने नौ राज्यों में 32 लाख निवेशकर्ताओं से 6,380 करोड़ रुपये की उगाही की है। 

अकेले आंध्र प्रदेश में 19 लाख निवेशकों ने कंपनी में 4,000 करोड़ रुपये निवेश किए हैं।बैठक के दौरान कुछ पीड़ित अपना किस्सा सुनाते हुए फूट-फूटकर रो पड़े। 100 से अधिक पीड़ितों की खुदकुशी का मुद्दा भी बैठक में छाया रहा। पवन ने कहा कि निवेशकर्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार के उदाहरण का हवाला दिया, जिसने शारदा घोटाले के प्रत्येक पीड़ित को 5,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इसी तरह की मदद ओडिशा में भी की गई। पवन ने कहा कि एग्रीगोल्ड से कड़ाई से निपटने की जरूरत है, जैसा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सहारा के मामले में किया जा रहा है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पिछले सप्ताह राज्य विधानसभा में कहा कि मुख्य आरोपी ए.वी.रामा राव तथा उनके भाइयों ने तीन कंपनियां एग्रीगोल्ड फार्म एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, एग्रीगोल्ड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड तथा ड्रीम लैंड वेंचर्स खड़ी कीं और निवेशकों से 6,380 करोड़ रुपये की उगाही कर कंपनियों को 'सूटकेस कंपनियों' में तब्दील कर दिया।घोटाला साल 2014 में सामने आया। 18 में से सात आरोपियों को आंध्र प्रदेश पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

 

Tags: Pawan Kalyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD