Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ दोस्ती में दरार पड़ गई : विराट कोहली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 28 Mar 2017

Last updated on: Mar 28, 2017, 00:00 IST

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली गई चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला रोमांच, संघर्ष के साथ-साथ कई विवादों और छींटाकशी के लिए भी चर्चा में रही और इसका असर खिलाड़ियों के रिश्तों पर पड़ा है। श्रृंखला खत्म होने के बाद भी विवाद जारी रहे। आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपने व्यवहार पर माफी मांगी लेकिन साथ ही बीसीसीआई के एक कदम पर सवाल भी उठाया। श्रृंखला से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ उनके अच्छे रिश्ते हैं, लेकिन इसका असर प्रतिस्पर्धा पर नहीं पड़ेगा। अब, कोहली ने श्रृंखला जीतने के बाद अपने शब्दों में बड़ा बदलाव किया है और संकेत दिया कि मेहमान टीम के खिलाड़ियों के साथ दोस्ती में अब नहीं सुलझने वाली गांठ पड़ गई है। कोहली ने मंगलवार को कहा कि अब चीजें पहले जैसी नहीं रही हैं। 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली ने संवाददाता सम्मेलन में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से रिश्तों के बारे में पहले कही गई उनकी बात के बारे में पूछे जाने पर कहा, "नहीं, इसमें बदलाव आया है। मुझे लगता था कि ऐसा नहीं होगा, लेकिन इसमें निश्चित तौर पर बदलाव आया है। जैसा मैंने कहा था, आप प्रतिस्पर्धी होना चाहते हैं, लेकिन मैं गलत साबित हुआ। मैंने पहले टेस्ट से पहले जो बात कही थी, अब वह निश्चित तौर पर बदली है। आप मुझसे दोबारा ऐसी बात नहीं सुनेंगे।"आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि श्रृंखला में वह भावनाओं पर काबू पाने में कई बार नाकाम रहे और इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी।मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में स्मिथ ने कहा, "मैंने अपने लिए कुछ पैमाने तय किए हैं और कप्तान होने के नाते मैं आगे बढ़कर अपने प्रदर्शन से नेतृत्व करना चाहता हूं। 

मैं अपने ही काम में थोड़ा अधिक तीव्रता से लगा हुआ था और इसी कारण इस श्रृंखला में मैंने कई बार अपनी भावनाओं को बहने दिया जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं।"उन्होंने कहा, "यह अनुभव आगे जाने में मुझे मदद करेगा। यहां से मैं काफी कुछ सीख सकता हूं जो मुझे भविष्य में एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर बेहतर होने में मदद करेगा।"स्मिथ ने हालांकि मैथ्यू वेड और रवींद्र जडेजा के बीच हुई तकरार के वीडियो को अपनी वेबसाइट पर दिखाने के बीसीसीआई के फैसले पर नाखुशी जताई।उन्होंने कहा, "हां, मैं बीसीसीआई से थोड़ा निराश हूं कि उन्होंने मैटी (वेड) और जडेजा के बीच हुई बातों के वीडियो को सबके सामने आने दिया। यह पूरी श्रृंखला में दोनों टीमों की तरफ से हुआ है। ऐसे में जो उन्होंने हमारे साथ किया, वह निराशाजनक है।"उन्होंने कहा, "आमतौर पर मैदान पर जो होता है, वह मैदान पर ही रह जाता है। 

यह कड़ी श्रृंखला थी, खिलाड़ी कुछ न कुछ कह रहे थे। खिलाड़ियों की भावनाएं अपने चरम पर थीं, जो होनी भी चाहिए। बीसीसीआई ने इसे खींचा, इससे निराश हूं।"कोहली का इस श्रृंखला में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा जिस पर उनकी आलोचना भी हुई। कोहली ने अपनी आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा, "मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह मेरे बस में नहीं है। मैंने एक बहुत समझदार व्यक्ति को यह कहते हुए सुना है कि जब इनसान का बुरा समय होता है तो कमजोर लोग सामने आते हैं और उसके बारे में बात करते हैं।"उन्होंने कहा, "जो शीर्ष पर हो उसके बारे में बोलने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है। मैंने इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और इसलिए मुझे व्यक्तिगत तौर पर आलोचना झेलनी पड़ी। मैंने अतीत में जब अच्छा प्रदर्शन किया तब लोगों ने मेरे बारे में बातें कीं। जब मैं अच्छी फॉर्म में नहीं हूं तो मुझे उम्मीद थी कि कुछ लोग अब सामने आएंगे और इसके बारे में बातें करेंगे। घर बैठकर ब्लॉग लिखना और माइक के पीछे से बोलना मैदान में मुकाबला करने से आसान होता है। इस बारे में मुझे, बस यही कहना है।"

 

Tags: Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD