Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें जगराओं में गरजे वड़िंग ; वोटरों की जरूरत को पूरा करने का लिया संकल्प होशियारपुर से कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार यामिनी गोमर ने नामांकन दाखिल किया कांग्रेस विभाजनकारी मुद्दों पर नहीं, बल्कि वास्तविक मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है :अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बहुसंख्यकयों के हक अल्पसंख्यकों को नहीं दिए जायेंगे : डॉ राजीव बिंदल सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू घर पहुंचने पर सुखविंदर बिंद्रा ने राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का गर्मजोशी से किया स्वागत पूर्व सांसदों ने श्री आनंदपुर साहिब का ध्यान नहीं रखा,जनता एक मौका मोदी को दें : डा. सुभाष शर्मा संगरूर और दिडबा में विभिन्न एसोसिएशनों द्वारा मीत हेयर को समर्थन की घोषणा मीत हेयर और अमन अरोड़ा ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई को सच्चाई की जीत बताया सत्यमेव जयते - यह तानाशाही के अंत की शुरुआत है: आप पंजाब में मौजूदा शासन में सभी स्तरों पर गुंडागर्दी हो रही है : विजय इंदर सिंगला सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

आप सरकार भ्रष्ट, वादे पूरे नहीं किए : अमित शाह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Mar 2017

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को कहा कि दो साल तक सत्ता में रहने के बावजूद आप चुनाव के दौरान किए अपने वादों में से एक भी पूरा नहीं कर पाई है। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार भ्रष्ट है। उसके 13 विधायकों पर विभिन्न अपराधों के आरोप लगे हैं।शाह ने कहा, "केजरीवाल ने हमसे पूछा है कि भाजपा ने वादे के अनुसार उत्तर प्रदेश में किसानों का ऋण माफ क्यों नहीं किया। हम तो अपने वादे पूरे कर देंगे, लेकिन हमें तो वहां सरकार बनाए एक सप्ताह भी नहीं हुआ है।

"भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आप सरकार दिल्ली की जनता के लिए कुछ नहीं कर रही। उन्होंने साथ ही कहा कि आप के शासन में जल बोर्ड, वक्फ बोर्ड और अन्य एजेंसियों में भ्रष्टाचार हो रहा है।शाह ने कहा, "आप विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं।"शाह ने केजरीवाल पर दिल्ली के लिए इस्तेमाल किए जाना वाला धन अन्य जगहों पर अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए खर्च करने का आरोप भी लगाया।उन्होंने कहा, "केजरीवाल चुनाव से पहले वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद वह दिखाई नहीं देते।"भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय राजधानी में घर-घर जाकर 23 अप्रैल को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा को वोट देने का आग्रह करने को कहा।

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD