Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें मीत हेयर और अमन अरोड़ा ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई को सच्चाई की जीत बताया सत्यमेव जयते - यह तानाशाही के अंत की शुरुआत है: आप पंजाब में मौजूदा शासन में सभी स्तरों पर गुंडागर्दी हो रही है : विजय इंदर सिंगला सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता

 

अब उत्तर प्रदेश में विकास होगा, तुष्टीकरण नहीं : आदित्यनाथ योगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) , 25 Mar 2017

आदित्यनाथ योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार अपनी कर्मस्थली गोरखपुर पहुंचे। शनिवार को यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। शहर के एमपी इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में विकास सबका होगा, किसी का तुष्टीकरण नहीं। योगी ने कहा कि वैध बूचड़खानों पर कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन अवैध बूचड़खानों को हटाना है। इन बूचड़खानों को एनजीटी के नियमों के तहत हटाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा, "बालिकाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होनी चाहिए। रात 10-12 बजे भी लड़कियां उप्र में सुरक्षित महसूस करे, ऐसी व्यवस्था बनानी है। शोहदों पर कड़ाई होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि सहमति के साथ बैठे युवक-युवतियों को कतई न छेड़ा जाए। प्रदेश की जनता कानून का राज कायम करने में अपना सहयोग दे।योगी ने कहा, "मुख्यमंत्री का पद कर्तव्य निभाने के लिए मिला है। गांव, गरीब और किसानों के लिए तत्परता के साथ काम करूंगा। भ्रष्टाचार मुक्त शासन होगा, गुंडाराज समाप्त होगा। जनता के लिए संवेदनशील प्रशासन होगा।"योगी अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताना नहीं भूले। उन्होंने कहा, "मुझे दी गई जिम्मेदारी के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं। प्रधानमंत्री एक आदर्श हैं और हमारे मार्गदर्शक भी हैं।" उन्होंने कहा, "विकास सबका होगा, तुष्टिकरण किसी का नहीं करूंगा। 

मैं जाति, मजहब, लिंग के नाम पर भेदभाव नहीं करूंगा।"पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए योगी ने कही, "पुरानी सरकार ने कभी नौजवानों, महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों, व्यापारियों की चिंता नहीं की। पिछले कई दशकों से पूर्वाचल को पिछड़ा बनाए रखा गया। प्रधानमंत्री ने यहां आकर गोरखपुर फíटलाइजर फैक्ट्री को चालू कराया। प्रधानमंत्री ने यहां की जनता के लिए एम्स दिया है। ऐसे में हम सब के सामने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक आदर्श हैं।" 

मुख्यमंत्री योगी ने अपने भाषण में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि अमित शाह ने भाजपा को एक नए युग में प्रवेश करा दिया है। लोग सोचते थे कि भाजपा कभी उप्र में पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बना सकती। सौ से डेढ़ सौ सीटें मिलने का कयास लगाया जा रहा था, लेकिन शाह ने जो कहा, वही हुआ।गोरखनाथ की धरती से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने घोषणा किया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक लाख रुपये का अनुदान भाजपा सरकार देगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हज हाउस की तर्ज पर उप्र में कैलाश मानसरोवर हाउस भी बनेगा। योगी ने कहा कि 15 जून तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बना दिया जाएगा।

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD