Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

बढ़ती उम्र में सीएम कर रहे बेतुकी घोषणायें : प्रेम कुमार धूमल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 23 Mar 2017

Last updated on: Mar 23, 2017, 00:00 IST

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने आज कहा कि प्रदेश सरकार राजनैतिक घोषणाओं में इस कदर मशगूल है कि बेतुकी घोषणायें की जा रही हैं।  जिनका कोई औचित्य नहीं है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठी घोषणाओं की सरकार है और दूसरी राजधानी की घोषणा भी उसी का हिस्सा है।  बढ़ती उम्र में उन्हें खुद ही नहीं पता चल रहा कि वह क्या बोल जाते हैं। लिहाजा अब लोग भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते।नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुये गुरूवार को कहा कि कागज पर लिखने से राजधानी नहीं बन जाती इसके लिए बहुत कुछ करना पड़ता है। धूमल ने कहा कि छोटे से प्रदेश को दो राजधानियों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर धर्मशाला में राजधानी शिफ्ट होगी तो पूरी तरह से शिफ्ट होगी अन्यथा घोषणा का कोई तुक नहीं है। नये जिलों के गठन पर धूमल ने कहा कि उनकी सरकार ने यह प्रयास किया था लेकिन इसका विरोध होने पर यह पूरा नहीं हो सका। अब आगामी चुनावों में पार्टी ही तय करेगी कि नए जिलों का मुद्दा घोषणापत्र में शामिल करना है या नहीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की आजकल कही जाने वाली अधिकतर बातों पर तो अब न तो मैं और न ही बीजेपी ध्यान ही नहीं देते क्योंकि उनकी बातों का कोई औचित्य ही नहीं होता। सीएम का हाल यह हो गया है कि उन्होंने जो किसी के बारे में कहना होता है वह कह देते हैं फिर उसका कोई मतलब हो या नहीं। एक समय ऐसा आता है जब कोई व्यक्ति ऐसी बिन मतलब की बातें करता है और सीएम वीरभद्र सिंह का भी ऐसा ही समय आ गया है।धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह कहते हैं कि मेरे आने से राजनीति का स्तर गिरा है तो यह उनकी सोच है। मैंने आकर उनके काले कारनामों का पर्दाफाश किया है और राजनीति में पारदर्शिता लाने का प्रयास किया है। यह अगर सीएम की नजर में स्तर गिराना है तो वह ऐसा समझ सकते हैं लेकिन प्रदेश की जनता को पता है कि किसने राजनीति का स्तर गिराया है और किसने उठाया है।धूमल ने आरोप लगाया कि प्रदेश को केंद्र से भरपूर सहायता मिल रही है लेकिन प्रदेश सरकार कुछ भी करने में नाकाम रही है। अब अपनी नाकामी छुपाने के लिए प्रदेश सरकार केंद्र पर कोई मदद नहीं देने का दोष लगा रही है। हकीकत यह है कि मोदी सरकार ने जितना हिमाचल को दिया है उतना किसी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी नहीं मिला था। इस अवसर पर उनके साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक सरवीण चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता हेमांशु मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा और अन्य बीजेपी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: PREM KUMAR DHUMAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD