Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

दिल्ली महिला अयोग ने स्वरा सहित 30 महिलाओं को सम्मानित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Mar 2017

Last updated on: Mar 08, 2017, 00:00 IST

दिल्ली महिला आयोग (डीसीबी) ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर भारतीय पुलिस सेवा की एक साहसी अधिकारी, बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर सहित 30 महिलाओं को सम्मानित किया। महिलाओं के अलावा महिलाओं की संकट में मदद करने वाले पुरुषों को भी सम्मानित किया गया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हर वर्ष दिए जाने वाले पुरस्कारों के दूसरे संस्करण के आयोजन के मौके पर डीसीडब्ल्यू की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा, "दिल्ली में हर दिन दुष्कर्म की छह घटनाएं होती हैं। डीसीडब्ल्यू इस तरह के मामलों से हर समय निपटता है। हम महिलाओं के मुद्दों के हल खोजने की कोशिश में लगे हैं।"

उन्होंने कहा, "महिला दिवस उन अनगिनत नायिकाओं के प्रयासों के प्रोत्साहन के लिए मनाया जा रहा है जो महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती रहें।"सम्मान पाने वालों में 2006 बैच की असम की भारतीय पुलिस अधिकारी संयुक्ता पराशर शामिल हैं। पराशर मौजूदा समय में राष्ट्रीय जांच एजेंसी में तैनात हैं। पराशर ने असम में आतंकवादियों से लड़ाई के दौरान अपने साहस को दिखाया।मालीवाल ने कहा, "संयुक्ता पराशर ने असम में आतंकवादियों में दहशत पैदा कर दी। अपने 15 माह के कार्यकाल में 16 आतंकियों को मार गिराया और 64 से ज्यादा को गिरफ्तार किया और हथियार व गोलाबारूद जब्त किए।"

सम्मानित होने वाली दूसरे महिलाओं में डोरिस फ्रांसिस को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा रीतू भोरिया, राशि शर्मा और शीतल पवार को एक मोबाइल झपटमार को गिरफ्तार कराने के लिए उनके साहस के लिए सम्मानित किया गया।बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर को सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाले पुरुषों में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल आनंद सिंह का नाम शामिल है। उन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया गया। आनंद सिंह ने बवाना में एक महिला को बचाने के दौरान जान गवां दी थी।दूसरे सम्मानित होने वालों में पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी सुवर्णा राज, कथक नर्तकी सयाली नंदकिशोर अगवाणे और तेजाब हमले की शिकार शाहीन शामिल हैं।

 

Tags: DCW

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD