Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

चौ. जुल्फिकार अली ने खाद्यान्न वेस्टेज को कम करने के लिए ‘सिलोस स्टोरेज सिस्टम’ को लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया

‘नये सिस्टम’ के माध्यम से बेहतर भविश्य सुनिश्चित

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 08 Mar 2017

Last updated on: Mar 08, 2017, 00:00 IST

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौ. जुल्फिकार अली ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) पर बल दिया कि राज्य में खाद्यान्नों के वैज्ञानिक भंडारण समाधान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सिलोस स्टोरेज सिस्टम के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करें।एफसीआई प्रतिनिधियों की एक जायजा बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसी योजना के लिए सही नीति अपनाने की आवश्यकता है तथा दिमाग में सम्बंधित योजना 2021 की जनगणना के आधार पर तैयार की जानी चाहिए।बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में 3 सिलोस हेतु प्रस्ताव तैयार करना चाहिए तथा निर्णय लिया कि सिलोस में 2 ‘बेबी सिलोस’ जिन प्रत्येक की क्षमता 25,000 मिट्रिक टन होनी चाहिए की स्थापना ऊधमपुर एवं अनंतनाग में की जाएगी। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण स्केल सिलोस की क्षमता 50,000 मिट्रिक टन होनी चाहिए जिसका निर्माण जम्मू जिले में किया जाएगा।भविश्य की योजना के एक भाग के तौर पर मंत्री ने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक लघु एवं लम्बी नीति तैयार की जाएगी तथा सिलोस स्टोरेज सिस्टम का निर्माण राज्य की भविश्य की योजना पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि सिस्टम के माध्यम से खाद्यान्न की शुन्य स्तर पर वेस्टेज को यकीनी बनाने में सहायता मिलेगी।

बैठक के दौरान मंत्री ने प्राईवेट इंटरप्रिनियरस गारंटी स्कीम के तहत तहसील स्तर पर लघु गोदामों के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे उपायों से  दूरदराज के क्शेत्रों में रहने वाले लेागों को सहायता मिलेगी।राश्ट्रीय खाद्य सुरक्शा अधिनियम के तहत राज्य में खाद्यान्न की स्थिति पर एफसीआई के जनरल मैनेजर अशोक कुमार ने कहा कि राज्य में आगामी 3 माह के लिए पर्याप्त मात्रा में भंडारण है। उन्होंने कहा कि 85,772 मिट्रिक टन चावल 10,930 मिट्रिक टन गेहु कश्मीर में उपलब्ध है जबकि जम्मू संभाग में 54,200 मिट्रिक टन चावल तथा 37,169 मिट्रिक टन गेहुं उपलब्ध है। मंत्री को लेह एवं कारगिल में उपलब्ध खाद्यान्न की स्थिति की भी जानकारी दी गई।जुल्फिकार अली ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि यथाशीघ्र एफसीआई को लेटपोरा में स्थानांतरित किया जाये। इसी तरह उन्होंने एफसीआई से कहा कि आने वाले दिनों में  वह गुलाब बाग में भी खाद्यान्न स्टोर सोंपे। लेटपोरा गोदाम के श्रम मुददे पर मंत्री ने कहा कि श्रमिकों के लिए आवश्यक पग उठाये जाऐंगे।इसके उपरांत मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों द्वारा एफसीआई के साथ रिकंसोलेशन के मुददे के बारे में भी जानकारी ली तथा उन्हें बताया गया कि यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी। बैठक में पहाडी परिवहन सब्सिडी मुददे पर भी चर्चा की।बैठक में एफसीएसएंडसीए सचिव शफीक अहमद रैना, निदेशक  एफसीएसएंडसीए जम्मू जी.एस. चिब, निदेशक  एफसीएसएंडसीए कश्मीर तसदक जिलानी, विशेश सचिव  एफसीएसएंडसीए निसार अहमद वानी, तथा अन्य सम्बंधित वरिश्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Chowdhary Zulfkar Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD