Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

इंडो ग्लोबल कालेजिस में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

इंडो ग्लोबल द्वारा विज्ञान को समर्पित सैमिनार का आयोजन, विशेष अपाहिज मनुष्य को साईंस की देन विषय पर हुई चर्चा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 28 Feb 2017

Last updated on: Feb 28, 2017, 00:00 IST

इंडो ग्लोबल कालेजिस द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को समर्पित एक दिवसीय सैमिनार का आयोजन किया गया जिसमें विशेष अपाहिज मनुष्यों की साईंस द्वारा देन विषय पर चर्चा की गई। इसके साथ ही आम जीवन में विज्ञान पर निर्भरता पर भी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान डा आर के बाठ, प्रिंसीपल साईंटीफिक आफिसर, चंडीगढ़, प्रो आई एस दुआ सहित शिक्षा जगत के अर्थशास्त्रियों ने शिरकत करते हुए संबंधित विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। डा बाठ ने साईंस का उपयोग मनुष्य के कल्याण के लिए करने और युवा पीढ़ी को साईंस से जोड़ते हुए उन्हें इंसानी नसल के कल्याण में अधिक से अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही डा बाठ ने साईंस के प्रयोगों में मानवता की भलाई के साथ साथ वातावरण, पौधे और जानवरों के कल्याण के लिए भी कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही साईंस के रोबोटिक्स के माडलों के मुकाबले, कौन बनेगा चैंपियन, साईंस विषय पर पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग मुकाबले तथा विभिन्न प्रोजैक्टों के मुकाबले आयोजित किए गए। इसके साथ ही छात्रों के लेन गेमिंग मुकाबले भी करवाए गए। इन मुकाबलों के विजयी छात्रों को इनाम भी वितरित किए गए।इंडो ग्लोबल गु्रप के चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने विजयी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि साईंस आज के युग में मानवीय जीवन की प्रमुख जरुरत बन चुकी है परंतु इसके साथ ही यह भी जरूरी ह कि साईंस का उपयोग समुची दुनिया के कल्याण के लिए किया जाए। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि विकास की असली तरक्की इसका उपयोग गरीबों और जरुरतमंद लोगों के रहन सहन को उपर उठाने के लिए हो तो इसका सही उपयोग हो सकता है। उन्होने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि देश की सेवा सिर्फ सेना अथवा पुलिस में भर्ती होकर नहीं की जा सकती बल्कि वैज्ञानिक खोज करके भी देश का गौरव बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर सीईओ मानव सिंगला ने इस दिन बारे विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए छात्रों को टैक्नोलाजी की सहायता से समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए नई खोज करने के लिए प्रेरित किया। सैमिनार के अंत में सबसे अच्छी प्रेजेंटेशन देने वाले छात्रों को इनाम से नवाजा गया।

 

Tags: Indo Global colleges

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD