Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुरमेहर को धमकाने वालों को गिरफ्तार करे पुलिस : महिला आयोग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Feb 2017

Last updated on: Feb 27, 2017, 00:00 IST

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक को पत्र लिखकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैन्य अधिकारी की बेटी को धमकी देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की अपील की। इससे पहले गुरमेहर ने मालीवाल से मुलाकात कर उन्हें ऑनलाइन मिलने वाली धमकियों की शिकायत की थी। उन्हें ये धमकियां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ खड़े होने के बाद से ही मिल रही हैं।मालीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, "शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मैंने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा और उनसे दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा उन्हें गिरफ्तार करने का अनुरोध किया।"

उन्होंने कहा, "यह शर्मनाक है कि एक शहीद की बेटी पर इस तरह हमला हो रहा है और उसे दुष्कर्म तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यदि अब भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठ जाएगा।"गुरमेहर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में 22 फरवरी को हुई हिंसा के बाद एबीवीपी के खिलाफ ऑनलाइन अभियान शुरू किया था। उन्होंने 'स्टूडेंट्सअगेन्स्ट एबीवीपी' हैशटैग के साथ फेसबुक पर पोस्टर थामे अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिस पर लिखा था, 'मैं दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा हूं। मैं एबीवीपी से नहीं डरती। मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर विद्यार्थी मेरे साथ है।'

इसके बाद से ही उन्हें 'राष्ट्र विरोधी' करार देते हुए सोशल मीडिया पर दुष्कर्म व जान से मरने की धमकी दी गई।गुरमेहर ने सोमवार को संवादाताओं से बातचीत में कहा कि उन्हें कोई डर नहीं है, क्योंकि वह 'सही बात' के लिए लड़ रही हैं।उन्होंने कहा, "सिर्फ इसलिए कि आप एक छात्र संघ हैं, जो सत्ता में है, का अर्थ यह नहीं है कि आप मुझे धमका सकते हैं। मैं आपसे नहीं डरूंगी।"उन्होंने कहा, "छात्रसंघ का काम विद्यार्थियों के कल्याण के लिए काम करना है, उन पर शासन करना या उन्हें डराना नहीं है।"उन्होंने कहा, "मुझे सैकड़ों धमकियां मिल रही हैं। अगर मैं उन सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना शुरू कर दूं तो पुलिस भी मुझसे कहेगी कि अब बस करो।"गुरमेहर को हालांकि एबीवीपी और विश्वविद्यालय परिसर में हिंसा के खिलाफ उनके रुख के लिए कई लोगों से समर्थन भी मिला है, जिनमें युवा से लेकर बुजुर्ग भी शामिल हैं।

 

Tags: DCW

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD