Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

दूसरे नंबर के लिए संघर्ष कर रही हैं सपा-भाजपा : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ /सिद्धार्थनगर , 22 Feb 2017

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उप्र में दूसरे नंबर की लड़ाई लड़ रही हैं। मायावती ने बुधवार को सिद्धार्थनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने आरक्षण मुद्दे पर जहां केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की, वहीं दावा किया कि भाजपा अब दूसरे नंबर पर आने के लिए सपा और कांग्रेस से लड़ रही है।मायावती ने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो आरक्षण को या तो वह बिल्कुल खत्म कर देगी या फिर पूरी तरह से प्रभावहीन कर देगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय उप्र में अपने को पूरी तरह असुरिक्षत महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो पता नहीं कितने रोहित वेमुला कांड उप्र में होंगे। भाजपा ने आरएसएस के एजेंडे पर चलकर उप्र में सांप्रदायिक माहौल को खराब किया है।उन्होंने कहा, "बसपा के विरोधियों ने मीडिया और एग्जिट पोल को मैनेज किया है, इससे सचेत रहने की जरूरत है। तीन चरणों के मतदान में बसपा सबसे आगे है और इसको भाजपा ने अंदर ही अंदर स्वीकार कर लिया है। अब वह दूसरे नंबर पर आने के लिए सपा और कग्रेस से लड़ रही है।"उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर सपा के गुंडों, माफियाओं व भ्रष्टाचारियों और अराजक तत्वों को तुरंत जेल के पीछे भेज दिया जाएगा। विशेष अभियान चलाकर एफआईआर दर्ज कराकर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD