Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

अपनी बारी के लिए सुबह 3:30 बजे उठ गया था : बेन स्टोक्स

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 21 Feb 2017

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण को हुई नीलामी में सबसे ज्यादा रकम अपनी झोली में डालने वाले इंग्लैंड के बेन स्टोक्स नीलामी के बेहद उत्साहित थे और इसे देखने के लिए सुबह 3:30 बजे ही उठ गए थे। स्टोक्स पहली बार आईपीएल में खेलेंगे और इसी कारण वह बड़ी दिलचस्पी से नीलामी पर निगाह बनाए हुए थे। स्टोक्स को सोमवार को हुई नीलामी में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत में खरीदा है। इस रकम को पाने के साथ ही स्टोक्स ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं।इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने स्टोक्स के हवाले से लिखा है, "मैंने सुबह 3:30 बजे का आलर्म लगाया था और 40 मिनट तक अपनी बारी का इंतजार किया।"स्टोक्स ने कहा, "मैं काफी उत्तसाहित था कि क्या होगा। मैं नीलामी का सीधा प्रसारण नहीं देख सकता था। मैं ट्वीटर पर इसके बारे में जानकारी ले रहा था। 

मैं नहीं जानता था कि कितने करोड़। लोग रिट्वीट कर रहे थे। काफी लोग इस पर बात कर रहे थे। मैंने अभी तक नीलामी की वीडियो फुटेज नहीं देखी है।"उन्होंने कहा, "मैं बार-बार नोटीफिकेशन को रिफ्रेश कर रहा था। मैं लोगों को ट्विट करते हुए देख रहा था इतने में पता चला कि मुझे पुणे ने खरीदा है।"स्टोक्स के लिए मुंबई इंडियंस, रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी लगातार बोली लगाई। इसी कारण स्टोक्स की कीमत लगातार बढ़ रही थी। उन्होंने कहा, "मैंने नहीं सोचा था कि मेरी कितनी कीमत लगेगी। मेरे लिए एक टीम से ज्यादा टीमों का रुचि लेना खुशी की बात है। मैं सिर्फ वहां खेलना चाहता था।"स्टोक्स ने कहा, "मैं पिछले संस्करणों में यहां नहीं खेला हूं और यही मेरे लिए मुख्य बात थी।"स्टोक्स का कहना है कि उनके लिए इस खुशी को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा, "मेरे लिए इस भावना को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। लेकिन मेरे लिए यह पैसा जीवन बदलने वाला है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। यह मेरी आधार कीमत से सात गुना ज्यादा है।"

 

Tags: IPL , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD