Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

 

अखिलेश यादव ने पहले ही हार मान ली : अमित शाह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) , 18 Feb 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान रविवार को होगा। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है। गोरखपुर में पत्रकारों से बातचीत में शाह ने कहा, "गठबंधन दो विचारधाराओं के बीच होता है, लेकिन अखिलेश ने कांग्रेस के साथ अपवित्र गठबंधन किया है। यह गठबंधन भ्रष्टाचार में लिप्त दो कुनबों के बीच हुआ है।"शाह ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन कर अखिलेश ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है। उन्होंने कहा, "अखिलेश ने केवल हार नहीं मानी है, बल्कि गठबंधन कर अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्हें अगर अपने विकास कार्यो पर भरोसा था, तो कांग्रेस से क्यों हाथ मिलाया? समाजवाद को मानने वाले लोहिया भी कांग्रेस के विरोधी रहे हैं। सपा का जन्म भी कांग्रेस के विरोध में ही हुआ था।"

शाह ने कहा कि विकास के नाम पर पिछले पांच साल में कुछ नहीं हुआ है और जो भी काम हुआ, वह आधा-अधूरा ही रहा है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कहा, "अखिलेश कॉस्मेटिक विकास करके चुनाव के मैदान में हैं। विकास की झूठी तस्वीर जनता को दिखा रहे हैं। उन्होंने जल्दबाजी में मेट्रो का उद्घाटन किया। किसी भी गांव में 24 घंटे बिजली नहीं पहुंच रही। शुद्घ पानी की भी व्यवस्था नहीं हो सकी है।शाह ने कहा कि पहले लग रहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर है, लेकिन पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश में भाजपा की आंधी है। भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश सरकार पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद अखिलेश ने खनन माफिया और अपराधियों को टिकट देने का काम किया है।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD