Thursday, 02 May 2024

 

 

खास खबरें पटियाला में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, आधा दर्जन वरिष्ठ अकाली नेता हुए आप में शामिल इलाज के लिए पटियाला के लोगों को जाना पड़ता है हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली:एन.के.शर्मा फार्मेसी कॉलेज बेला ने माइंड मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू मजीठा हल्के से होगी भारी जीत कांग्रेस नेताओं ने गुरजीत औजला के साथ मजीठा में की बैठक देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं मजदूर मैं साधारण ग्रामीण, जिसका मुकाबला बड़े-बड़े धनाढ्यों के साथ:एन.के.शर्मा एलपीयू की प्रो-चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल को मानद कर्नल रैंक से किया गया सम्मानित पूर्व कांग्रेसी दलवीर गोल्डी के शामिल होने से संगरूर में ‘आप’ की स्थिति हुई और मजबूत मीत हेयर की चुनावी सभाओं में जुटने लगी भारी भीड़ उर्वशी रौतेला-आलिया भट्ट की मुलाक़ात का राज़!

 

सभी दल महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करें : सुमित्रा महाजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती (महाराष्ट्र) , 12 Feb 2017

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रविवार को यहां सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि उन्हें विधायी निकायों में महिलाओं को आरक्षण प्रदान करने वाले विधेयक का समर्थन करना चाहिए। महाजन यहां आयोजित पहली राष्ट्रीय महिला संसद के समापन सत्र को संबोधित कर रही थीं।महाजन ने कहा कि महिलाओं को सम्मानजनक तरीके से आरक्षण देना समय की मांग है। इसके पहले महिला संसद से अलग महाजन ने संवाददाताओं से बातचीत में सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मुहैया कराने को लक्षित उस विधेयक का समर्थन करें, जो लंबे समय से लंबित पड़ा हुआ है।यह विधेयक राज्यसभा में 2010 में पारित हो चुका है, लेकिन 15वीं लोकसभा के भंग होने के बाद यह बेकार हो गया।

महाजन ने कहा कि उदीयमान भारत को बनाने के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण आवश्यक है और उन्होंने महिला संसद से आग्रह किया कि महिलाओं के सशक्तीकरण में मदद के लिए तथा राष्ट्रीय विकास के लिए महिलाओं के सामने मौजूद समस्याओं के समाधान हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करें।उन्होंने कहा कि आरक्षण के लिए लड़ना पुरुषों के खिलाफ लड़ना नहीं है, बल्कि यह बुनियादी मानव, नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर जोर देना है। उन्होंने कहा, "महिलाओं के सशक्तीकरण का वास्तविक अर्थ महिलाओं की मानवीय मर्यादा, जीवन चुनने की आजादी और सहभागितापूर्ण संसदीय लोकतंत्र में नीति नियामक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए महिलाओं का सम्मान देना है।"महाजन ने सम्मेलन में कहा कि संसद महिला सशक्तीकरण की दिशा में नीति तैयार करने और कार्यक्रम लागू करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

उन्होंने महिला सशक्तीकरण के तरीकों और उपायों पर चर्चा के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में संसदीय समूह गठित करने का विचार रखा।नायडू ने कहा कि राज्य सरकार ने जल्द ही थल्लिकी वंदनम (माताओं का अभिवादन) नामक एक कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने भरोसा जताया कि महाजन के नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक संसद में पारित हो जाएगा।उन्होंने अमरावती घोषणा-पत्र भी जारी किया, जो महिलाओं को समान अवसर मुहैया कराने और राष्ट्र के सामाजिक आर्थिक विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए समुचित कार्रवाई हेतु सभी राज्य सरकारों को वितरित किया जाएगा।आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव ने कहा कि 22,000 युवा महिलाओं ने इस आयोजन में हिस्सा लिया और महिला सशक्तीकरण के लिए सामाजिक-आर्थिक राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा की।इस आयोजन में 405 से अधिक महिला विधायक और 92 महिला सांसद, केंद्र व राज्यों के मंत्रियों ने हिस्सा लिया।

 

Tags: Sumitra Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD