Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

भाजपा को वोट मतलब आरक्षण के खिलाफ वोट देना : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एटा (उत्तर प्रदेश) , 03 Feb 2017

Last updated on: Feb 03, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान के तहत एटा पहुंचीं बसपा मुखिया मायावती ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जहां सपा सरकार पर वार किए, वहीं आरक्षण और नोटबंदी पर भाजपा और केंद्र सरकार को घेरा। बसपा मुखिया ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि भाजपा अपने मार्गदर्शक आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है। बाबा साहेब के प्रयासों से मिले आरक्षण और अन्य सुविधाओं को भाजपा आरएएस के एजेंडे पर चलकर खत्म कर सकती है। इसलिए भाजपा को वोट देने का मतलब खुद के आरक्षण के खिलाफ वोट देना है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आर्थिक आधार पर भी आरक्षण की मांग करती है।

मायावती ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था न संभाल पाने वाली भाजपा इतने बड़े उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को कैसे संभालेगी? दिल्ली में पुलिस अरविंद केजरीवाल के अधीन नहीं, बल्कि राजनाथ सिंह के अधीन है। राष्ट्रीय राजधानी में अपराध बढ़ता ही जा रहा है, इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि मैदान में खुद हारती देख भाजपा मीडिया को मैनेज कर अपने पक्ष में ओपिनियन पोल करवा रही है, ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके। उन्होंने लागों से टीवी चैनलों के प्रायोजित ओपिनियन पोल पर भरोसा न करने की अपील की। मायावती ने कहा, "मेरी चार बार की सरकार में प्रदेश से किसी ने पलायन नहीं किया, बल्कि दूसरे राज्यों से वापस आए। केंद्र सरकार की नोटबंदी के कारण प्रदेश के बाहर रह रहे लोगों को प्रदेश में वापस आना पड़ा। 

मोदी सरकार रोजगार देने नहीं, लेने आई है।"प्रदेश की सपा सरकार को घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी, कर्मचारी, जनता सभी परेशान हैं। सपा के शासन में गुंडों और अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। उत्तर प्रदेश में भयमुक्त शासन सिर्फ यही पार्टी ही दे सकती है। बसपा अबकी बार बहुमत की सरकार बनाएगी। मायावती ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर बेकसूर लोगों को जेल में बंद करवाने वाले लोगों के मामलों की समीक्षा करवाकर उन्हें जेल से रिहा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा, "मेरी सरकार आने पर जिन जिले में योजनाओं और संस्थानों के नाम सपा सरकार ने बदले हैं, उनके पूर्व नामों को बहाल किया जाएगा। मेरे द्वारा दिए गए जमीनों के पट्टों पर कब्जों को मुक्त करवाकर भू-माफियाओं को जेल में डाला जाएगा। सपा सरकार के बड़े आर्थिक फैसलों और नौकरियों में भर्ती की जांच कराई जाएगी। सपा सरकार के तरह किसी खास क्षेत्र का नहीं, सभी क्षेत्रों का विकास कराया जाएगा।" 

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD