Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

आर.के.एम.वी. गुणात्मक शिक्षा के आदर्श केन्द्र के रूप में उभर रहा हैः मुख्यमंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 20 Nov 2013

Last updated on: Nov 20, 2013, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में श्रेष्ठ शिक्षा अधोसरंचना सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि ऐसे पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को भी शहरी क्षेत्रों के छात्रों के समकक्ष गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके। मुख्यमंत्री आज यहां राजकीय कन्या महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ द्वारा आयोजित संस्थापक दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में समुचित अधोसंरचना के विकास, अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने और आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की नियुक्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।वीरभद्र सिंह ने कहा कि सभी छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं और अध्यापकों को बेहतर कार्य परिस्थितियां प्रदान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है ताकि छात्रों को नैतिक मूल्यों पर आधारित श्रेष्ठ शिक्षा प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों की पदोन्नति की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है और पदोन्नत होने वाले अध्यापकों को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी ताकि इन क्षेत्रों में अध्यापकों की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में उपस्थिति दर्ज न करवाने वालों को कोई छूट नहीं दी जाएगी। किन्तु असाधारण परिस्थितियों में मज़बूत मानवीय आधार पर ऐसे मामलों पर विचार किया जा सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय कन्या महाविद्यालय ने गुणात्मक शिक्षा के उच्च मानक स्थापित किए हैं और यह महाविद्यालय प्रदेश में लड़कियों का अकेला महाविद्यालय रह चुका हैै। यह महाविद्यालय श्रेष्ठ केन्द्र के रूप में उभर रहा है और यहां गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कालेज में अधोसंरचना और अन्य सुविधाएं सृजित करने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने महाविद्यालय में पुराने भवन के स्थान पर नए बहुमंजिला खण्ड के निर्माण की घोषणा पहले ही कर दी है। इस खण्ड का निर्माण कार्य शीघ्र ही आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि इस निर्माण कार्य को एक वर्ष के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ को तीन लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।

वीरभद्र सिंह ने संस्थापक दिवस समारोह की स्मृति में संघ द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।मुख्यमंत्री को इस अवसर पर महाविद्यालय के अविभावक-अध्यापक संघ की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 31 हजार रुपये का चैक भेंट किया गया।उन्होंने इस अवसर पर संघ के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मीरा आहलुवालिया ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कालेज में समय-समय पर अधोसंरचना सृजन एवं अन्य सुविधाओं के लिए उदार वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कालेज पूर्व छात्र संघ के इतिहास और स्मृति को दर्शाते एक वृत चित्र को भी दिखाया गया, जिसे व्यापक सराहना मिली।कालेज की पूर्व छात्राओं द्वारा इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

संघ की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।नगर निगम शिमला के महापौर श्री संजय चौहान, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.डी.एन. बाजपेयी, प्रदेश विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य श्री हरीश जनारथा, पार्षद श्रीमती अर्चना धवन, शिमला जिला कांग्रेस समिति के सचिव श्री अतुल गौतम, हिमउर्जा निदेशक मण्डल के सदस्य श्री धर्मपाल ठाकुर, निदेशक उच्च शिक्षा श्री दिनकर बुराथोकी, संयुक्त निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल श्रीमती सुमन रावत, शिक्षा विभाग की ओ.एस.डी. श्रीमती मंजुषा पठानिया और श्रीमती सरोज जसवाल, कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य और पूर्व छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD