Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद वर्तमान हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 40 विधायक परन्तु सदन में 39 ही दे सकते वोट नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन 3 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेहतर समन्वय को लेकर अंतरराज्यीय समीक्षा बैठक हुई सी-विजिल ऐप की लोगों तक पहुंचाए जानकारी: सी.ई.ओ मनीष गर्ग लाहौल में अटल टनल रोहतांग 10 हजार 75 फुट ऊंचे नॉर्थ पोर्टल में आयोजित हुआ स्वीप कार्यक्रम आईपीएल मंच से मतदाता जागरूकता का सन्देश रुबीना दिलैक गज़ल कोठारी के 'काम और पारिवारिक संतुलन' से हुई प्रेरित जगराओं में गरजे वड़िंग ; वोटरों की जरूरत को पूरा करने का लिया संकल्प होशियारपुर से कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार यामिनी गोमर ने नामांकन दाखिल किया

 

मोदी जी की कार्यगुजारी से प्रभावित होकर भाजपा में हुआ हूं शामिल : लखविन्द्र सिंह

लखविन्द्र सिंह
लखविन्द्र सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Feb 2017

सन्नौर हलके से आजाद प्रत्याशी लखविन्द्र सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा के सीनियर नेता तथा पंजाब मामलों के प्रभारी प्रभात झा की अगुवाई में लखविन्द्र सिंह सन्नौर हलके के चुनाव मैदान से पीछे हटते हुए भाजपा में शामिल हुए। लखविन्द्र सिंह ने कहा कि मैं 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में रहा हूं तथा उनके लिए दिन रात एक किया, पर उस पार्टी ने मेरी मेहनत को अनदेखा किया, इसलिए मैं बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लडऩे का फैसला किया था, पर हकीकत यह है कि जब से नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से मुझे उनकी कार्यगुजारी तथा हौंसले वाले फैसले कायल कर रहे थे। इसलिए मैंने प्रभात झा जी के प्यार को कबूलते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। लखविन्द्र ने प्रभात झा का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं उनकी अगुवाई में तथा पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला जी की टीम में एक वर्कर की तरह तनदेही से काम करूंगा।लखविन्द्र सिंह ने भाजपा में शामिल होने के बाद ऐलान किया कि सन्नौर हलके से गठबंधन के संयु1त प्रत्याशी हरिन्द्रपाल सिंह चंदूमाजरा के लिए मैं डटकर चुनाव प्रचार करूंगा। मैं अपने चाहने वालों तथा सभी समर्थकों को अपील करता हूं कि पंजाब के विकास तथा अमन शांति को ध्यान में रखते हुए अपनी एक-एक वोट चंदूमाजरा को डालें। उल्लेखनीय है कि लखविन्द्र सिंह ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का जहां सदस्य रहा, वहीं दो कार्पोरेशनों का चेयरमैन भी रह चुके हैं तथा पंजाब कांग्रेस इकाई में वह महासचिव भी रहे हैं। 

 

Tags: SAD-BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD