Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र

 

मोदी से इस्तीफे की मांग का सवाल नहीं : तिवारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

पणजी (आईएएनएस) , 20 Nov 2013

Last updated on: Nov 20, 2013, 00:00 IST

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने बुधवार को यहां कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से जासूसी मुद्दे पर इस्तीफे की मांग करने का सवाल ही पैदा नहीं होता, क्योंकि न तो उनमें शर्म है और न नैतिकता ही। तिवारी पणजी में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के उद्घाटन समारोह से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में राजनीति से जुड़े प्रश्नों के जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया कि विवादास्पद टेपों के सामने आने के बाद क्या मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए, तिवारी ने कहा, "इस्तीफे की मांग उनसे की जाती है, जिनके पास नैतिकता होती है। यदि उनमें जरा भी शर्म होती तो वह 2002 के गुजरात दंगे के बाद ही इस्तीफा दे देते। यह शर्मनाक है।"उल्लेखनीय है कि मोदी और उनके करीबी सहयोगी अमित शाह की छवि, पिछले सप्ताह मीडिया में जारी टेपों से संदेह के घेरे में आ गई है। टेपों से खुलासा हुआ है कि राज्य सरकार ने एक महिला को कथित रूप से निगरानी के दायरे में रखा था। टेपों में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि राज्य की आतंकवाद रोधी पुलिस कथित रूप से उसके पीछे लगी रहती थी। कहा गया है कि ऐसा उसके पिता के कहने पर किया गया। पिता को अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर भय था। तिवारी ने कहा, "यह एक मजाक है। लोगों को अनधिकृत निगरानी में रखना एक आपराधिक मामला है, जो हमारे संविधान के तहत दंडनीय है।"

 

Tags: manish tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD