Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मानव संसाधन पूरा करने में मददगार होंगे कौशल विकास केंद्र : सुमित्रा महाजन

सुमित्रा महाजन
सुमित्रा महाजन
Listen to this article

5 Dariya News

इंदौर , 25 Jan 2017

Last updated on: Jan 25, 2017, 00:00 IST

लेाकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने वर्तमान में कुशल मानव संसाधन को बड़ी जरूरत बताते हुए उम्मीद जताई है कि कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र इस जरूरत को पूरा करने में बड़े मददगार साबित होंगे। मध्य प्रदेश के इंदौर में राज्य पुलिस, विशेष सशस्त्र बल के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत पांच कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों का बुधवार को उद्घाटन करते हुए लोकसभा अध्यक्ष महाजन ने कहा, "वर्तमान में कुशल मानव संसाधन बड़ी जरूरत है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए इस तरह के केंद्र बड़े मददगार साबित होंगे।"
उन्होंने कहा, "आज का समय है जब युवाओं को शिक्षा के साथ कुशलता एवं विशेषज्ञता की जरूरत भी रहती है, जिससे कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता का मुकाम स्थापित कर पाएं और अपनी अलग पहचान बना सकें।"समारोह की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रुडी ने कहा, "शिक्षा और कौशल विकास के बीच तारतम्य लाना होगा। इससे कुशल मानव संसाधन प्राप्त होगा। आज देश में कुशल मानव संसाधन की बड़ी जरूरत है।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश में पहली बार कौशल विकास मंत्रालय का गठन किया गया है। इस मंत्रालय द्वारा कौशल विकास का राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि आने वाले वर्षो में कौशल विकास के क्षेत्र में भारत दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र होगा।आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इन कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से मध्यप्रदेश पुलिस, विशेष सशस्त्र बल के कर्मचारियों-अधिकारियों के परिजनों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पांच प्रशिक्षण केंद्र प्रदेश के एसएएफ में स्थापित होंगे। इन केंद्रों के माध्यम से प्रशिक्षित परिजनों को रोजगार देने की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए मोसेक नेटवर्क पावर लिमिटेड से करार (एमओयू) हुआ।
बताया गया कि इस संस्था द्वारा इन केंद्रों के माध्यम से प्रशिक्षित दस हजार युवाओं को अगले तीन वर्षो में रोजगार देने की व्यवस्था की जाएगी। समारोह में प्रदेश के कौशल विकास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री दीपक जोशी, समाचार पत्र समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल महापौर मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक एसएएफ पवन श्रीवास्तव, विधायक सुदर्शन गुप्ता तथा उषा ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।





 

Tags: Sumitra Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD