Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कश्मीर में मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

गंदरबल , 24 Jan 2017

Last updated on: Jan 24, 2017, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने तीन आंतकवादियों को मार गिराया। इनमें दो विदेशी हैं। पुलिस ने कहा कि उत्तरी जिले गंदरबल में स्थित हदूरा गांव में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो विदेशी आतंकवादी सुरक्षाबलों के साथ गोलीबारी में मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), 5 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने अभियान को अंजाम दिया।"छह घंटे से ज्यादा चली गोलीबारी में सुरक्षाबलों में से कोई हताहत नहीं हुआ। हदूरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया, जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की।

इसके अलावा सेना ने मंगलवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में भी एक आतंकवादी को मारा गिराया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया कि घटना सुंदरबनी सेक्टर में हुई।उन्होंने कहा, "नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों को आतंकवादी नजर आए। उन्होंने घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर ऑटमेटिक हथियारों से हमला किया।अभियान में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि शेष पाकिस्तान की ओर भाग गए।"मृत आतंकवादी के पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है।अधिकारी ने कहा, "26 जनवरी के आसपास आतंकवादी हमलों की आशंका की खुफिया खबरों को देखते हुए यह कार्रवाई महत्वपूर्ण है।"

 

Tags: Encounter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD