Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद वर्तमान हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 40 विधायक परन्तु सदन में 39 ही दे सकते वोट नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन 3 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेहतर समन्वय को लेकर अंतरराज्यीय समीक्षा बैठक हुई सी-विजिल ऐप की लोगों तक पहुंचाए जानकारी: सी.ई.ओ मनीष गर्ग लाहौल में अटल टनल रोहतांग 10 हजार 75 फुट ऊंचे नॉर्थ पोर्टल में आयोजित हुआ स्वीप कार्यक्रम आईपीएल मंच से मतदाता जागरूकता का सन्देश रुबीना दिलैक गज़ल कोठारी के 'काम और पारिवारिक संतुलन' से हुई प्रेरित जगराओं में गरजे वड़िंग ; वोटरों की जरूरत को पूरा करने का लिया संकल्प होशियारपुर से कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार यामिनी गोमर ने नामांकन दाखिल किया

 

आंध्र प्रदेश में हीराखंड एक्सप्रेस बेपटरी हुई, 27 की मौत

Listen to this article

5 Dariya News

विजयनगरम , 22 Jan 2017

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में शनिवार देर रात जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस पटरी से उतर गई, जिससे 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना रात 11.30 बजे कुनेरू स्टेशन के पास हुई। ट्रेन छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर जा रही थी। ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जे.पी. मिश्रा ने बताया कि लगेज वैन, दो जनरल कोच, दो स्लीपर कोच, एक एसी थ्री टियर कोच, एक एसी टू टियर सहित हीराखंड एक्सप्रेस के सात कोच और इंजन बेपटरी हो गए।उन्होंने बताया कि चार राहत गाड़ियां अलग-अलग स्थानों से दुर्घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। दुर्घटना के कारण की फिलहाल जानकारी नहीं है।
राहत अभियान के लिए घटनास्थल पर सैन्य कर्मियों को लगाया गया है।रेल मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटना में सुरक्षित बचने वाले ट्रेन के अन्य 13 कोचों को यात्रियों के साथ रवाना कर दिया गया है। यात्रियों के लिए बस सेवा का प्रबंध भी किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि 22 घायलों को पार्वतीपुरम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सात घायलों को विशाखापट्टनम के किंग जॉर्ज अस्पताल में भेजा गया है, जबकि सात अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।कुल 32 यात्रियों को रायगढ़ा जिले के अस्पताल ले जाया गया।
दुर्घटनास्थल पर अंधेरा रहने के कारण अधिकारियों को राहत व बचाव अभियान करने में दिक्कतें आईं।रेल मंत्री सुरेश प्रभु व्यक्तिगत तौर पर इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ट्रेन जगदलपुर से शनिवार दोपहर तीन बजे रवाना हुई थी और इसे रविवार को 8.25 बजे भुवनेश्वर पहुंचना था।रेल दुर्घटना के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विभिन्न स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए गए हैं।

विजयनगरम के लिए नंबर हैं :
83331, 83332, 83333, 83334, 08922-221202, 08922-221206

विशाखापट्टनम : 83003, 83005, 83006, 0891-2746344, 0891-2746330, 08500358610, 08500358712

रायगढ़ा : 06856-223400, 06856-223500, 09439741181, 09439741071, 07681878777

खुर्दा : 0674-2490670

भुवनेश्वर स्टेशन : 06742543360

बेहरामपुर स्टेशन : 06802229632



 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD