Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

जल्लीकट्टू अध्यादेश को अंतिम मंजूरी, आयोजन का रास्ता साफ

Listen to this article

5 Dariya News

चेन्नई , 21 Jan 2017

Last updated on: Jan 21, 2017, 00:00 IST

केंद्र सरकार द्वारा जल्लीकट्टू के आयोजन को लेकर तमिलनाडु सरकार के अध्यादेश को मंजूरी देने के एक दिन बाद प्रदेश सरकार ने भी शनिवार को अध्यादेश को मंजूरी दे दी। और इसके साथ ही राज्य में जल्लीकट्टू के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। अध्यादेश पर राज्य के राज्यपाल विद्यासागर राव ने हस्ताक्षर किए। अध्यादेश के माध्यम से पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम में संशोधन किया जाएगा।जल्लीकट्टू के आयोजन की मांग को लेकर हजारों छात्र व युवा चेन्नई के मरीना समुद्र तट तथा राज्य के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने कहा कि जल्लीकट्टू के आयोजन की राह में आने वाली सभी बाधाओं को अध्यादेश के माध्यम से दूर कर लिया गया है।
पन्नीरसेल्वम ने एक बयान में कहा, "जल्लीकट्टू के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 19 जनवरी की बैठक के बाद तमिलनाडु सरकार ने एक अध्यादेश जारी किया था। यह अध्यादेश संविधान के अनुच्छेद 213 के तहत भारत के राष्ट्रपति से आवश्यक निर्देश मिलने के बाद जारी किया गया।"उन्होंने कहा कि सरकार ने अध्यादेश को शनिवार को मंजूरी दे दी और पूरे राज्य में एहतियात के साथ जल्लीकट्टू का आयोजन किया जाएगा।पन्नीरसेल्वम ने कहा कि इस अधिनियम को 23 जनवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पारित कर दिया जाएगा। उन्होंने एक दिन के अंदर अध्यादेश को मंजूरी दिलाने में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया।




 

Tags: Jallikattu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD