Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें संगरूर और दिडबा में विभिन्न एसोसिएशनों द्वारा मीत हेयर को समर्थन की घोषणा मीत हेयर और अमन अरोड़ा ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई को सच्चाई की जीत बताया सत्यमेव जयते - यह तानाशाही के अंत की शुरुआत है: आप पंजाब में मौजूदा शासन में सभी स्तरों पर गुंडागर्दी हो रही है : विजय इंदर सिंगला सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा

 

बिहार ने रचा इतिहास, शराबबंदी के समर्थन में बनाई मानव श्रृंखला

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 21 Jan 2017

बिहार में शराबबंदी का समर्थन तथा नशामुक्ति के प्रति लोगों के जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रदेशभर में मानव श्रृंखला बनाने के साथ बिहार ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। 11 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी बनाई गई इस मानव श्रृंखला में करीब दो करेाड़ से ज्यादा लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर शमिल हुए। इस मानव श्रृंखला की तस्वीरें उपग्रहों से भी ली गईं। इस मानव श्रृंखला की शुरुआत ऐतिहासिक गांधी मैदान से अपराह्न् 12.15 बजे हुई, जहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित कई नेता और मंत्री शामिल हुए।
सीवान में भाजपा के नेता भी इस मानव श्रृंखला में शामिल हुए। राज्य के एक अधिकारी ने बताया कि 11,292 किलोमीटर से ज्यादा लंबी इस मानव श्रृंखला में दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाग लिया, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। राज्य के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार ने मानव श्रृंखला को गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए एक प्रस्ताव देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मद्य निषेध अभियान की सफलता के लिए बनाई गई 11292 किलोमीटर से ज्यादा लंबी यह मानव श्रृंखला विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला थी, जिसे 'गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड' में जरूर दर्ज किया जाएगा।
एक अधिकारी के मुताबिक, नशामुक्त बिहार बनाने के उद्देश्य से बनाई गई इस मानव श्रृंखला में 45 मिनट तक लोग एक-दूसरे के हाथ पकड़े शामिल रहे। हालांकि अभी अधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पाया है, लेकिन एक अनुमान के मुतबिक इसमें 2.11 करोड़ लोग शामिल हुए।मानव श्रृंखला की तस्वीर लेने के लिए तीन उपग्रहों तथा 40 ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया। तीन उपग्रहों में एक विदेशी तथा दो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के थे।
इसके अतिरिक्त चार हेलीकॉप्टरों तथा प्रत्येक जिले में ड्रोन के जरिए मानव श्रृंखला की वीडियोग्राफी भी कराई गई। बिहार राज्य जद (यू) के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि मानव श्रृंखला के जरिए बिहार न केवल पूरे देश में, बल्कि विदेशों तक नशामुक्ति का संदेश देने में सफल रहा। इस ऐतिहासिक पल में सभी राजनीतिक दलों का भी साथ मिला। बिहार सरकार ने पांच अप्रैल, 2016 को राज्य में शराब पर पाबंदी लगा दी थी।



 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD