Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था को उबारने वाला बजट हो : एसोचैम

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jan 2017

Last updated on: Jan 15, 2017, 00:00 IST

उद्योग मंडल एसोचैम ने रविवार को राजनीतिक दलों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि वित्त वर्ष 2017-19 के केंद्रीय बजट को एक फरवरी को संसद में पेश किया जाना चाहिए, ताकि इस दौर में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके। एसोसिएटिड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने जारी एक बयान में कहा, "केंद्रीय बजट के एक फरवरी को पेश होने से सरकार को अपनी पूंजी और अन्य खर्च को अप्रैल से शुरू करने में मदद मिलेगी और आर्थिक विकास की रफ्तार को दोबारा पटरी पर लाने में मदद मिलेगी।"एसोचैम के महासचिव डी.एस.रावत ने कहा, "केंद्र सरकार ने आम बजट को तय समय से पहले पेश करने का फैसला सोच-समझकर किया है।"
रावत ने केंद्र सरकार द्वारा आठ नवंबर को लिए गए नोटबंदी के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे नकदी संकट पैदा हुआ है और देश की आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।विश्व बैंक ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस वित्त वर्ष के लिए देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की दर के लिए अनुमान घटा दिया था। विश्व बैंक ने जीडीपी विकास दर का अनुमान 7.6 फीसदी से घटाकर सात फीसदी कर दिया है।विश्व बैंक की अपनी हालिया ग्लोबल इकोनॉमिक प्रोस्पेक्टस रिपोर्ट के मुताबिक, "अप्रत्याशित नोटबंदी के फैसले से वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही की विकास दर पर दबाव बढ़ा है। कमजोर औद्योगिक उत्पादन, विनिर्माण और सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स सूचकांक से वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही पर दबाव पड़ेगा।"



 

Tags: Assocham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD