Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें लुधियाना नगर निगम का क्लर्क जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए 11500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार

 

छत्तीसगढ़ में योग आयोग बनेगा : रमन सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

रायपुर , 12 Jan 2017

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह गुरुवार सुबह भिलाई में आयोजित योग शिविर में शामिल हुए। उन्होंने योग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोग बनाने की बात कही। साथ ही अधिकारियों को पतंजलि के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने योगगुरु और पतंजलि ब्रांड के स्वामी रामदेव सहित स्कूली बच्चों और नागरिकों के साथ योगाभ्यास भी किया।मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि यह आयोग इस वर्ष एक अप्रैल से काम करना शुरू कर देगा। ग्राम पंचायत और स्कूल स्तर तक योगक्रिया और योग शिक्षा के विस्तार में यह आयोग महत्वपूर्ण योगदान देगा।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में पतंजलि योगपीठ द्वारा फूड प्रसंस्करण उद्योग लगाने के फैसले का स्वागत किया और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को आज ही पतंजलि योग पीठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य-योजना को अंतिम रूप प्रदान करने के निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि योग करने से निश्चित ही याददाश्त बढ़ाने की शक्ति मिलती है। नियमित रूप से योग करने से दिन-प्रतिदिन में किए गए कार्यों को लंबे समय तक याद करने की ताकत मिलती है। उन्होंने अपने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि योग करने से उन्हें किसी भी आंकड़े और जानकारी को व्यस्तता के बाद भी याद करने में सहायता मिलती है। मुख्यमंत्री ने योग शिविर में शामिल होकर स्वामी विवेकानंद की जयंती और छत्तीसगढ़ का महान लोकपर्व छेर-छेरा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।



 

Tags: Raman Singh , Baba Ramdev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD