Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

उत्तर प्रदेश : गठबंधन की अटकलों के बीच शिवपाल यादव से मिले अमर सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 24 Dec 2016

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही कवायद के बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने शनिवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव से मुलाकात की। अमर सिंह सपा संसदीय बोर्ड के सदस्य भी हैं और पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए कई सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन कर रही है। माना जा रहा है कि अमर सिंह इन्हीं मुद्दों को लेकर शिवपाल से मिलने आए थे।मुलाकात के बाद हालांकि अमर सिंह ने कहा, "मैं पार्टी का महासचिव हूं और शिवपाल प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसलिए मैं उनसे मिलने आया था।"अमर सिंह की शिवपाल से मुलाकात को विधानसभा चुनाव में दूसरे दलों के साथ पार्टी के गठबंधन की संभावनाओं से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। 

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां कांग्रेस से गठबंधन के पक्ष में लगातार बयान दे रहे हैं। वहीं शिवपाल भी समाजवादी विचारधारा के लोगों को एक साथ लाने के पक्ष में हैं। हालांकि गठबंधन को लेकर पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव पहले ही साफ इनकार कर चुके हैं। वह गठबंधन के बजाय दूसरे दलों का सपा में विलय पर जोर दे रहे हैं, फिर भी कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं।सपा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि सपा को 303, कांग्रेस को 78 और रालोद को 22 सीटें देने का फॉर्मूला तैयार किया गया है। इसके अलावा, बहुमत आने पर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे, वहीं उपमुख्यमंत्री पद कांग्रेस के हिस्से में जाएगा। रालोद की ओर से अभी तक गठबंधन के लिए बातचीत नहीं होने की बात कही जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने हालांकि इस तरह की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि अभी यह सिर्फ चर्चा है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से इस तरह की कोई सूचना हमारे पास नहीं आई है। 

 

Tags: Amar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD