Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पी.डी.पी. ने अकाली-भाजपा सरकार द्वारा पेंशनरों की बकाया राशि का भुगतान न करने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खड़काया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Dec 2016

Last updated on: Dec 22, 2016, 00:00 IST

पंजाब डेमोक्रेटिक पार्टी (पी.डी.पी.) द्वारा अकाली-भाजपा सरकार के पेंशनरों की बकाया राशि का भुगतान तथा 6वें वेतन आयोग की बकाया राशि का भुगतान न करने के कारण निंदा की गई तथा बादल सरकार द्वारा विज्ञापनों पर पैसा बर्बाद करने के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खड़काया है।ई. गुरकिरपाल सिंह द्वारा जारी किए गए एक बयान में इस बात को दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि अकाली-भाजपा सरकार द्वारा पेंशनरों की 309 करोड़ रुपए की बकाया राशि का भुगतान न करते हुए यह पैसा गलत प्राथमिकताओं पर पैसा बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने कार्यरत कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने में भी असमर्थ है तथा ठेके और अनौपचारिक तौर पर काम कर रहे बहुत से कर्मचारियों को सक्षम वेतन भी नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आगे कहा कि पैसों की कमी के कारन बादल सरकार सुप्रीम कोर्ट के समान कार्य के लिए समान वेतन के आदेशों को लागू करने में भी नाकाम रही है।

पी.डी.पी.अध्यक्ष ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा यह बात नोटिस की गई है कि अकाली-भाजपा सरकार विज्ञापनों जिन्में बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं, पर भारी पैसा खर्च किया जा रहा और चुनावी वर्ष में नई योजनाएं शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि वेतन तथा पेंशन के लिए निर्धत फंड को लोकप्रिय योजनाओं के लिए उपयोग में नहीं लाया जा सकता। उन्होंने उच्च न्यायालय के आबकारी एवं कराधन विभाग के खाते के .309.03 करोड़ रुपए की रकम का उपयोग पेंशनरों की बकाया राशि का भुगतान करने के लिए जारी किए गए आदेश का स्वागत किया। ई.गुरकिरपाल सिंह ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने संगत दर्शनों जैसे बेकार के कार्यक्रमों पर पैसा खर्च कर तथा फंडों के कुप्रबंध्न के कारण पंजाब राज्य को दिवालियापन के कगार पर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह तक पंजाब पर रिजर्व बैंक आफ इंडिया का 1595 करोड़ रुपए का कर्ज़ा था जो कि एक गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि भले ही शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार विकास को अपना चुनावी मुद्दा बना दिया है, लेकिन असल में गांवों और कस्बों में कोई विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा निंदा करने के बाद मुख्यमंत्राी प्रकाश सिंह बादल को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

 

Tags: Gurkirpal Singh Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD