Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

विधायक धुग्गा जैसे नेताओं करके ही पार्टी बुलंदियों पर है-उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने गांव धुग्गा कलां में की कार्यकत्र्ताओं से मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 16 Dec 2016

Last updated on: Dec 16, 2016, 00:00 IST

उपमुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल ने विधायक श्री देस राज सिंह धुग्गा के घर गांव धुग्गाकलां में पत्रकारों के प्रशनों का उत्तर देते हुये कहा कि विधायक श्री देस राज सिंह धुग्गा बहुत ही ईमानदार एवं पार्टी के प्रति वफादार इंसान हैं और वह उनके स्वभाव से बहुत ही प्रभावित हुये हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को इस प्रकार के सूझवान और विकासमयी नेताओं की जरूरत है, जो पार्टी के लिये हर प्रकार की कुर्बानी देने के लिए सदैव तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक धुग्गा जैसे नेताओं से ही पार्टी आज बुलंदियों पर है और हर क्षेत्र में बेहिसाब तरक्की हुई है। इस दौरान श्री धुग्गा ने उपमुख्यमंत्री पंजाब स. सुखबीर सिंह बादल को भरोसा दिलाया कि वह पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और पार्टी जो भी उनको आदेश देगी उसपर खरे उतरते हुये पार्टी की बेहतरी के लिये कार्य करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची संबंधी कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनावों में बुरी तरह से हारेगी और अकाली-भाजपा गठजोड़ भारी बहुमत हासिल करके पुन: सत्ता में काबिज होकर जन सेवा करेगी। 

नोटबंदी के पूछे गये प्रशन में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली ने उनको भरोसा दिलाया है कि दो सप्ताह के भीतर-भीतर स्थिति पूरी तरह ठीक हो जायेगी।स. बादल ने भारी संख्या में मौजूद शिअद के कार्यकत्र्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि चुनावों में विरोधी पार्टियों की हार निश्चित है और शिअद -भाजपा द्वारा राज्य में कराये गये विकास कार्यो के आगे कोई भी पार्टी टिक नही सकेगी। इसी दौरान पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने भी स. बादल को भरोसा दिलाया कि वह चुनावों में उनके साथ खड़े हैं और जिले के सभी क्षेत्रों में शिअद -भाजपा उम्मीदवारों द्वारा चुनाव जीतकर सभी सीटें उनकी झोली में डालेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती अनंदिता मित्रा, एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल एवं दोआबा जोन के प्रधान और चेयरमैन जिला परिषद् स. सरबजोत सिंह साथी और अन्य भारी संख्या में अकाली-भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे। 

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD