Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

महिला फुटबाल टीम की बकाया राशि का तत्काल भुगतान हो : मुहम्मदु बुहारी

मुहम्मदु बुहारी
मुहम्मदु बुहारी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबुजा (नाइजीरिया) , 15 Dec 2016

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने राष्ट्रीय महिला फुटबाल टीम के सभी बकाया भत्तों और बोनस के तत्काल भुगतान का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, महिला फुटबाल टीम ने बुधवार को नाइजीरियाई फुटबाल महासंघ (एनएफएफ) द्वारा उनके भत्ते का भुगतान न करने के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके बाद राष्ट्रपति ने यह आदेश दिया है। आठवीं बार वुमेन्स अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स (एडब्ल्यूसीओएन) का खिताब जीतने वाली महिला फुटबाल टीम की सदस्यों ने यहां पहले अगुरा होटल में अपने कमरों को खाली करने से मना कर दिया। 

नाइजीरिया की राष्ट्रीय महिला फुटबाल टीम कैमरून में खिताब जीतने के बाद 3 दिसम्बर को लौटी और यहां होटल अगुरा में ठहरी। सभी खिलाड़ी होटल में अपने भत्ते के भुगतान का इंतजार कर रहीं थीं। आखिरकार बुधवार को उन्होंने भुगतान न किए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बुहारी के 'चीफ ऑफ स्टाफ' अब्बा कयारी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है। उन्होंने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों से भी बात की थी। उन्होंने खिलाड़ियों को 24 घंटों के भीतर भत्ते के भुगतान का आश्वासन दिया। 

 

Tags: INTERNATIONAL LEADER

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD