Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

मोरचे और राजनीतिक दल करेंगे आम आदमी पार्टी का अंतिम संस्कार - मनजिंदर सिंह सिरसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Dec 2016

आम आदमी पार्टी से टूट कर बने राजनीतिक मोरचे और राजनीतिक दल आप के लिए आखिरी कील साबित होंगे। पार्टी से टूट कर वजूद में आई पंजाब फ्रंट, डेमोक्रेटिक स्वराज पार्टी और वालंटियर फ्रंट जैसी राजनीतिक पार्टियां आम आदमी पार्टी का अंतिम संस्कार करने के लिए काफी हैं।पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के सलाहकार और शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने वफादार सिपाहियों को जोड़े रखने में नाकाम साबित हुई है। पार्टी के आधे सांसद पार्टी को छोड़ चुके हैं। बाकी बचे आधे सांसद डॉक्टर धर्मवीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा पार्टी की नीतियों से खफा हैं। आए दिन पार्टी को छोडऩे वाले नेता नई से नई पार्टियों का ऐलान कर रहे हैं। यहां तक कि पार्टी दूसरे दलों से आए वरिष्ठ नेताओं तक को रोक पाने में असफल रही है।ऐसे नेता अपने दलों में वापसी करने लगे हैं। 

पार्टी में फैले भ्रष्टाचार, तानाशाही और कर्मठ कार्यकर्ताओं के शोषण ने पार्टी की नीयत और कामकाज को सवालों के घेरे में ला खड़ा कर दिया है। लोगों का पार्टी से मोहभंग हो चुका है और पार्टी पूरी तरह टूटने के कगार पर पहुंच गई है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की लीडरशिप को न तो पंजाब और पंजाबियों की संस्कृति का ज्ञान है और न ही उन्हें पंजाब की परंपराओं की कोई जानकारी। पार्टी के तानाशाही रवैये के चलते लोग टूट कर बाहर जा रहे हैं। पार्टी से टूट कर बने इन छोटे राजनीतिक दलों को यह समझ में आ गया है कि पंजाब के हित आम आदमी पार्टी के हाथों में सुरक्षित नहीं हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार से पंजाब पहुंचे आम आदमी पार्टी के लोगों का मकसद सिर्फ पैसा बनाना है। पैसों के लिए टिकट बेचे जा रहे हैं।सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की वजह से पंजाब में राजनीतिक प्रदूषण चरम पर पहुंच चुका है। पार्टी ने लोकतांत्रिक ढांचे और भाईचारे की परिभाषा ही बदल कर रख दी है। रही सही कसर चुनावों से पहले ही गिद्ड़बाहा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खूनी टकराव ने पूरी कर दी है। 

 

Tags: Manjinder Singh Sirsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD