Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लारेंस पब्लिक स्कूल में वार्षिक समागम दौरान छात्रों ने कला व खेल के सुमेल की बेहतरीन पेशकाश की

छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए: डिप्टी कमिश्नर मांगट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 11 Dec 2016

Last updated on: Dec 11, 2016, 00:00 IST

लारेंस पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सेक्टर 51 के जुनियर छात्रों के लिए कैंपस में वार्षिक दिवस का आयोजन किया गया। 33वें स्थापना दिवस को समर्पित इस जुनियर वार्षिक दिवस में छोटे छोटे बच्चों ने स्टेज पर अपनी कला का प्रदर्शन व खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसीपल वीना मल्होत्रा व मुख्यातिथी मोहाली के डिप्टी कमिश्नर आईएएस दलजीत सिंह मांगट ने इस समागम की शुरुआत द्वीप प्रज्जवलित कर की। इसके बाद एक के बाद एक छात्रों ने स्टेज पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने एक ओर जहां विभिन्न राज्यों के लोकनाच पेश करके माहौल को संगीतमय बना दिया वहीं दूसरी ओर छोटे खिलाडिय़ों ने एथलैटिक ईवेंटस में मैदान पर अपना दम खम दिखाते हुए एक दूसरे को सख्त टक्कर दी। इस अवसर पर छात्रों द्वारा जहां विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया वहीं छात्रों द्वारा उल्टी दौड, टोपी दौड, डड्डू दौड आदि कई रोचक खेल भी पेश किए जिनका उपस्थित अतिथियों ने बेहद लुत्फ उठाया। इसके साथ ही छात्रों द्वारा हर्डल रेस, जलेबी दौड, तीन टंगडी दौड, निंबू दौड आदि पेश करके सभी का भरपूर मनोरंजन किया।इस अवसर पर मुख्यातिथी डीसी मांगट ने छात्रों द्वारा पेश की गई प्रतिभा व रोचक खेलों की प्रशंसा करते हुए सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही विभिन्न ईवेंटस में विजयी खिलाडियों को डीसी मांगट व प्रिंसीपल वीना मल्होत्रा ने इनाम वितरित किए।

 

Tags: Lawrence Public School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD