Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नोटबंदी का फैसला आर्थिक नहीं राजनीतिक : जयराम रमेश

 जयराम रमेश
जयराम रमेश
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Nov 2016

Last updated on: Nov 17, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि नोटबंदी का फैसला अर्थव्यवस्था के बारे में विचार कर नहीं लिया गया, बल्कि यह फैसला राजनीति से प्रेरित था। जयराम रमेश ने यहां पत्रकारों से कहा कि नोटबंदी के पक्ष में नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो तर्क दिए हैं कि इससे काले धन पर लगाम लगेगी, नकली नोट बाहर हो जाएंगे और आतंकवाद को मिल रही आर्थिक मदद पर रोक लगेगी, उनमें खास दम नहीं है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "पहली बात कि काला धन रखने वाले नकद में काली कमाई नहीं रखते। वे इस काली कमाई को अचल संपत्ति और सोना खरीदने में इस्तेमाल करते हैं या विदेशों में जमा करते हैं। नकदी के रूप में कुल काले धन का बहुत ही छोटा हिस्सा होता है।"

उन्होंने कहा, "दूसरी बात, अनुमान के मुताबिक अर्थव्यवस्था में चल रहे नकली नोटों की कुल कीमत 400-500 करोड़ रुपये से अधिक नहीं है जो देश की अर्थव्यवस्था में परिचालित कुल मुद्रा का सिर्फ 0.02 फीसदी ही है।"उन्होंने कहा कि इतनी मामूली मात्रा में नकली नोटों से निपटने के लिए सरकार का रातोंरात लिया गया नोटबंदी का फैसला 'समझ से परे' है।जयराम रमेश ने कहा, "यह स्पष्ट हो चुका है कि यह फैसला राजनीति से प्रेरित था, न कि अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया।"उन्होंने कहा, "इस तुगलकाशास्त्र का सबसे अधिक खामियाजा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले तथा ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्र के लोग उठा रहे हैं और इन क्षेत्रों को इस झटके से उबरने में 12 महीने से अधिक लग जाएंगे।"

 

Tags: Jairam Ramesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD