Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

भारत अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले(2016) में ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Nov 2016

Last updated on: Nov 15, 2016, 00:00 IST

बिजली एवं कोयला राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल, अल्‍पसंख्‍यक मामलों के राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने विदेश मामलों के राज्‍य मंत्री एम.जे. अकबर के साथ आज भारत अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले में ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन किया। यह हाट राजधानी के प्रगति मैदान में आयोजित भारत अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेलेे में पहली बार अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस ‘हुनर हाट’ में देश के कोने-कोने से पारंपरिक कला और कौशल का प्रदर्शन करने के लिए 184 शिल्‍पकार 100 मंडपों में भाग ले रहे हैं।

इस मौके पर बिजली एवं कोयला राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह पारंपरिक भारतीय कला एवं हस्‍तशिल्‍प का अनूठी प्रदर्शनी है। हमारे शिल्‍पकारों की समृद्ध परंपराओं एवं संस्‍कृति की संरक्षण करना हमारा कर्तव्‍य है। श्री गोयल ने कहा कि अल्‍पसंख्‍यक मामलोंं के मंत्रालय द्वारा किए गए अच्‍छे कार्यों को देख कर प्रसन्‍न्‍ता होती है।

विदेश मामलों के राज्‍य मंत्री श्री एम.जे. अकबर ने कहा कि ‘हुनर हाट’ के जरिए जीने की कला आजीविका की कला में शामिल हो गई है। यह हमारे राष्‍ट्र के लोगों की सच्‍ची प्रतिभा है, जो उन्‍हें विरासत में मिली है। यह प्रतिभा की झलक इतिहास के जरिए हमारे भविष्‍य में भी मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि इस प्रदर्शनी ने इन शिल्‍पकारों को इतना बड़ा बाजार उपलब्‍ध कराया है।इस मौके पर अल्‍पसंख्‍यक मामलों के राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा ‘हुनर हाट’ का उद्देश्‍य अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के शिल्‍पकारों को उनके उत्‍पादों की प्रदर्शनी को समर्थन देना तथा घरेलू व अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार उपलब्‍ध कराना है। इस प्रदर्शनी ने देश भर के अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के शिल्‍पकारों को घरेलू एवं अंतर्राष्‍ट्रीय दर्शकों के समक्ष अपना कौशल तथा कला का प्रदर्शन करने का अद्भुत प्‍लेटफॉर्म उपलब्‍ध कराया। ‘हुनर हाट’ में देश के 26 राज्‍यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के बेहतरी शिल्‍पकार हिस्‍सा ले रहे हैं। यह प्रदर्शनी अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्रालय के राष्‍ट्रीय अल्‍पसंख्‍यक विकास एवं वित्‍त निगम (एनएमडीएफसी) द्वारा उस्‍ताद कार्यक्रम के तहत राजधानी के प्रगति मैदान हॉल नम्‍बर 14 में आयोजित की गई।

श्री नकवी ने इस ‘हुनर हाट’ की विशेषता बताते हुए कहा कि इसमें भाग लेने वाले शिल्‍पकारों के लिए नि:शुल्‍क मंडप की व्‍यवस्‍था की गई है तथा मंत्रालय ने इन शिल्‍पकारों के आने-जाने तथा सामान ढुलाई तथा दैनिक खर्चे का भी वहन किया है। इससे देश के गरीब लेकिन कला एवं हुनर में सम्‍पन्‍न शिल्‍पकारों को अंतर्राष्‍ट्रीय प्‍लेटफॉर्म पर अपनी कला एवं कौशल को प्रदर्शित करने में मदद मिली है।इस प्रदर्शनी में पूर्वोत्‍तर राज्‍यों से केन एवं बांस की कृति, उत्‍तर प्रदेश से वस्‍त्र एवं कशीदाकारी, पीतल की कलाकृति, कपड़ों पर जरदोई का काम, दक्षिणी राज्‍यों से चंदन की लकड़ी एवं अन्‍य लकड़ियों की कलाकृतियां, बिहार-झारखंड से हस्‍तशिल्‍प, पश्‍चिम बंगाल-ओडिशा से एलुवेरा, नीम और तुलसी इत्‍यादि से बने उत्‍पाद शामिल हैं। इसके अलावा राजस्‍थान, गुजरात, जम्‍मू एवं कश्‍मीर के भी शिल्‍पकार हिस्‍सा ले रहे हैं।

 

Tags: Piyush Goyal , Mukhtar Abbas Naqvi , MJ Akbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD