Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण इलाकों में अधिक नकदी पहुंचाने के निर्देश दिए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Nov 2016

Last updated on: Nov 14, 2016, 00:00 IST

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक नकदी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बैंकों से नकदी निकालने की सीमा बढ़ाते हुए बैंकों में एक से अधिक बार आने और डाकघरों की शाखाओं के जरिए पैसा वितरित करने की सीमा बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार रात हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद सोमवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि एटीएम से बड़े नोट भी निकाले जा सकेंगे और इन्हें आगामी कुछ दिनों में बढ़ाया जाएगा।एटीएम से रोजाना पैसा निकालने की सीमा अब 2,000 रुपये से बढ़कर 2,500 रुपये हो गई है और बैंक के काउंटरों से अब 4,000 के पुराने नोट के बजाए 4,500 रुपये तक के नोट बदले जा सकेंगे। देश में 200,000 से अधिक एटीएम है।दास ने कहा कि देश में 1,20,000 बैंकिंग कारेस्पोंडेंट (वे लोग जो बैंकों की तरफ से छोटी धनराशि जमा कराने के लिए अधिकृत होते हैं) हैं और देश में 130,000 से अधिक डाकघरों की शाखाएं हैं। इन कुल 250,000 में से अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में हैं और यह अधिक संख्या में नकदी देने में सक्षम होंगे।दास ने यह भी कहा कि बैंक खातों से एक सप्ताह में पैसा निकालने की ऊपरी सीमा 20,000 रुपये से बढ़ाकर 24,000 रुपये कर दी गई है।

बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के उप गवर्नर के नेतृत्व में कार्यबल के गठन का फैसला किया गया है ताकि विभिन्न माध्यमों के जरिए नकदी के वितरण पर नजर बनाई रखी जा सके।दास ने कहा कि आरबीआई जल्द ही कार्यबल की संरचना का फैसला करेगी। इसके अलावा आरबीआई ने पहले ही प्रधानमंत्री को यह आश्वासन दिया है कि देश की वित्तीय व्यवस्था में पर्याप्त मात्रा में नकद मौजूद है और सबसे बड़ी चुनौती उसके वितरण की है, जिसके समाधान के तरीके खोजे जा रहे हैं।अन्य उपायों में वरिष्ठ नागरिकों और विकलांगों के लिए और पुराने अमान्य हो चुके नोटों को बदलवाने वाले लोगों के लिए अलग कतार की व्यवस्था की गई है और पेट्रोल पंप, दवा की दुकानों और दैनिक उपभोग की जरूरी वस्तुओं की दुकानों पर पुराने नोटों को स्वीकार करने की समयसीमा 24 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।इसके अलावा सरकार ने चालू खातों से हर सप्ताह नकद निकासी की सीमा बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी है।दास ने बताया कि आरबीआई ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से ऑनलाइन लेनदेन पर लगने वाला अधिभार हटाने हटाने का निर्देश दिया है। बैंकों को भी यही निर्देश दिए गए हैं।

 

Tags: Narendra Modi , Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD