Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मोहर्रम जलूस को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक प्रबंध किये जाऐ-फिरोज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अभिनव सूरी)

जम्मू , 06 Nov 2013

Last updated on: Nov 06, 2013, 00:00 IST

सूचना प्रोद्योगिकी एवं सांइस एवं तकनीकी राज्य मंत्री फिरोज अहमद खान ने आज जम्मू कश्मीर शिया फेडरेशन, अंजूमन-ए-सहरी-शियान एवं आल लद्दाख मुस्लिम स्टूडैंट एसोसिएशन तथा अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक की अध्यक्शता करते हुए मोहर्रम के सिलसिले में शांतिपूर्ण जलूस को सुचारू रूप से चलाने का जायजा लिया।मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तनवीर सादिक, पुलिस के वरिश्ठ सुपरीटेडैंट, नगर निगम आयुक्त, पीडीडी के एससी, सीएपीडी निदेशक, जेकेएसआरटीसी के एमडी, एसआरटीसी के जीएम, आल जम्मू कश्मीर शिया फेडरेशन एवं अन्य एसोसिएशनों के प्रतिनिधी भी बैठक में उपस्थित थे।बैठक में बताया गया कि 11 नवम्बर 2013 से 6 दिवसीय मोहर्रम के दौरान जलूस जानीपुर से शुरू होकर न्यू प्लाट, अबंफला, उस्ताद मुहल्ला, धौथंली बाजार, पीरमिटठा एवं करबला कम्पलैक्स में यह सम्पन्न होगा तथा मुख्य आशूरा जलूस नवम्बर 15, 2013 को पीरमिटठा से शुरू होगा तथा यह लखदाता बाजार, राजिन्द्र बाजार, शहीदी चौक से  करबला तक सम्पन्न होगा।इसी तरह के जलूस रामबन, पुंछ एवं जम्मू संभागों में आयोजित किये जाएंगे तथा विभिन्न मोहर्रम जलूस, दैनिक मजलिस एवं अन्य धार्मिक प्रार्थनाऐं जम्मू जिले के विभिन्न स्थलों में आयोजित किये जाएंगे तथा आल लद्दाख मुस्लिम स्टूडैंट एसोसिएशन द्वारा करबला कम्पलैक्स के निकट रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।जलूस के दौरान बेहतर सुरक्षा प्रबंध करने के अलावा मंत्री ने जम्मू नगर निगम को निर्देश दिये कि जलूस वाले रास्तों में रोशनी करें तथा रास्तों का सहज एवं सफाई व्यवस्था को यकीनी बनायें। उन्होंने बिजली एवं पानी की व्यवस्था को भी सुचारू रूप से करने के लिए कहा तथा आरएंडबी विभाग को सडक एवं गालियों एवं नालियों यहां शिया जनसंख्या अधिक हैं को बेहतर बनाने के लिए कहा।श्री फिरोज ने जेकेएसआरटीसी के एमडी को निर्देश दिये कि करगिल कालोनी छन्नीरामा लडकों के होस्टल से करबला हाउस तक बेहतर यातायात व्यवस्था करें तथा सीएपीडी निदेशक को पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेडर वितरण करने के लिए कहा।

 

Tags: feroz ahmad khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD