Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

पाकिस्तानी घुसपैठ की 2 कोशिशें नाकाम, 2 सैनिक शहीद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुंछ , 06 Nov 2016

जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की दो कोशिशों को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया, लेकिन इस दौरान हुई गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए। जम्मू के पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के दौरान की गई गोलाबारी और गोलीबारी में दो अन्य जवान और एक नागरिक घायल भी हो गए। हालांकि, सेना ने सिर्फ एक भारतीय जवान के शहीद होने की बात कही है।रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट मनीष मेहता ने इससे पहले आईएएनएस को बताया था कि सेना ने शनिवार रात घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया था।

प्रवक्ता ने बताया, "सेना के चौकस जवानों ने संदिग्ध गतिविधियों को भांप लिया और घुसैपठियों को चुनौती दी। घुसपैठियों ने पाकिस्तान की ओर लौटने के प्रयास के दौरान गोलीबारी की।"उन्होंने कहा, "इस दौरान 22 सिख रेजीमेंट के सिपाही गुरुसेवक सिंह (23) गोली लगने से घायल हो गए और बाद में उनका निधन हो गया।"शहीद जवान गुरुसेवक के परिवार में उनके पिता बलविंदर सिंह हैं। वह पंजाब के अमृतसर स्थित तरणतारण के वाराना गांव के रहने वाले थे।प्रवक्ता के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर और मेंधर सब सेक्टर में अंधाधुंध गोलीबारी की और गोले दागे।एलओसी भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू एवं कश्मीर को विभाजित करती है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में कम से कम चार जगहों पर पाकिस्तानी सेना ने सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया। यह गोलीबारी सुबह 8.40 बजे शुरू हुई। उन्होंने कहा, "भारतीय सेना ने समान क्षमता के हथियारों का इस्तेमाल कर प्रभावी तरीके से इसका जवाब दिया। गोलाबारी और गोलीबारी अभी भी जारी है।"पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर दो दिनों की शांति के बाद रविवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी शुरू कर दी।

 

Tags: CRIME NEWS JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD