कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर पहले से ही भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं और अब सीनियर कांग्रेसी नेता अश्वनी सेखड़ी का भी नाम सामने आया है।चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख और संसद मैंबर भगवंत मान ने कहा है कि सीबीआई की तरफ से गई छानबीन से यह खुलासा हुआ है कि वीएमएस कालेज जो कि अश्वनी सेखड़ी का है, इस कालेज की मैनेजमेंट की तरफ से दलित विद्यार्थियों के लिए जारी वजीफा राशि को हड़प लिया गया है।मान ने कहा कि दलित भाईचारे के साथ हुई इस धांधली में सेखड़ी अपना स्पष्टीकरण दें।यहां यह बताने योग्य है कि केंद्र सरकार की तरफ से दलित विद्यार्थियों के लिए जारी वजीफा राशि का तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से निजी कालेज प्रबंधकों के साथ मिल कर दुरुपयोग करने संबंधी विजिलैंस ब्यौरो जांच कर रही है।
विजीलैंस ब्यौरे को मिली एक गुप्त शिकायत पर वीएमएस कालेज के खिलाफ सीबीआई ने कार्यवाही की। सीबीआई ने जांच में पाया कि कालेज मैनेजमैंट ने तकनीकी शिक्षा विभाग के साथ मिल कर दलित विद्यार्थियों के लिए आया वजीफा राशि हड़प ली, जबकि दलित विद्यार्थी अभी भी कालेज की फीसें भर रहे थे।यह कालेज बटाला से विधायक अश्वनी सेखड़ी का है और उनके पिता विश्वामित्र सेखड़ी से उनके नाम हुआ है। सेखड़ी आल इंडिया कांग्रेस समिति के सचिव हैं और साथ ही पार्टी मामलें के संबंधी गुजरात के इंचार्ज हैं।मान ने कहा कि सेखड़ी अपने राजनैतिक आकाओं और पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान कैप्टन अमरिन्दर सिंह के बताए मार्ग पर चल रहे हैं, जिन पर लुधियाना सिटी स्कैम और अमृतसर इम्परूवमैंट ट्रस्ट घोटाले जैसे आरोप लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के परिवार पर भी विदेशी बैंकों में काला धन जमा करने के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंधी ईडी की तरफ से जांच की जा रही है और कैप्टन अमरिन्दर सिंह के बेटे रणइन्दर सिंह को दो बार तलब भी किया गया है।