Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कश्मीर : अलगाववादी नेताओं से मिले यशवंत सिन्हा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 25 Oct 2016

Last updated on: Oct 25, 2016, 00:00 IST

कश्मीर घाटी में तीन महीने से ज्यादा समय से जारी अस्थिरता के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा की अगुवाई में पांच सदस्यीय दल ने घाटी में जारी गतिरोध को खत्म करने के उद्देश्य से मंगलवार को अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक से मुलाकात की। इस दल में जम्मू एवं कश्मीर में सेवा दे चुके पूर्व नौकरशाह वजाहत हबीबुल्ला, पूर्व एयर वाइस मार्शल कपिल काक, पत्रकार भारत भूषण और सामाजिक कार्यकर्ता सुशोभा बर्वे शामिल हैं।प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को श्रीनगर पहुंचा और सीधे हैदरपुरा स्थित गिलानी के घर पहुंचा।

उल्लेखनीय है कि सितंबर में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने घाटी के दौरे के दौरान अलगाववादी नेताओं से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन गिलानी ने वामपंथी दल के नेता सीताराम येचुरी और तीन अन्य गैर-भाजपाई सांसदों के लिए अपने घर के दरवाजे तक नहीं खोले थे।सिन्हा ने कड़ी सुरक्षा घेरे में अपने घर में नजरबंद गिलानी से मुलाकात के बाद उनके घर के बाहर पत्रकारों से कहा, "हमारा मकसद सभी से मुलाकात कर विचार-विमर्श करना था, और हमारा मकसद सफल रहा।"प्रतिनिधिमंडल इसके बाद मिरवाइज फारूक से मिलने नगीन स्थित उनके आवास पहुंचा। मिरवाइज को श्रीनगर में एक अतिथि गृह में नजरबंद रखा गया था, जहां से वह एक दिन पहले ही अपने घर लौटे हैं। हालांकि वह अभी भी अपने घर में नजरबंद चल रहे हैं।

उनके जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के नेता यासीन मलिक से भी मिलने की उम्मीद है, जिन्हें स्वास्थ्य कारणों से जेल से श्रीनगर अस्पताल में भेजा गया है।सिन्हा ने कहा कि वह मानवता के लिए कश्मीर घाटी आए हैं और उनके इस दौरे को अलगाववादी नेताओं के साथ चल रहे गतिरोध को खत्म करने के केंद्र सरकार के प्रयास के तौर पर न देखा जाए।अलगाववादी समूहों से ताजा बातचीत की शुरुआत घाटी में करीब 108 दिनों की अशांति के बाद हुई है। हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के आठ जुलाई को मारे जाने के बाद घाटी में हिंसा भड़क उठी। तब से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा है।

सिन्हा ने कहा, "हमारा उद्देश्य कश्मीर के लोगों की शिकायतों और दर्द को साझा करना है। उम्मीद है कि अस्थिरता को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। वे यहां किसी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर नहीं आए हैं।"प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हबीबुल्ला ने कहा, "यह प्रतिनिधिमंडल किसी सरकार या राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व नहीं करता। कश्मीर वासियों की समस्याओं को समझने की दिशा में यह पूरी तरह हमारा निजी प्रयास है।"डिजिटल समाचार माध्यम 'कैच न्यूज' के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार भारत भूषण ने हालांकि अलगाववादी नेताओं के साथ हुई बैठक का ब्योरा देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "माफ कीजिएगा, इस बारे में मैं बात नहीं कर सकता।"

उधर भाजपा ने सिन्हा के इस दौरे से खुद को अलग करते हुए कहा है कि यह निजी स्तर पर किया जा रहा व्यक्तिगत दौरा है।भाजपा सचिव श्रीकांत शर्मा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पत्रकारों से कहा, "यह भाजपा की ओर से भेजा गया प्रतिनिधिमंडल नहीं है। भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है।"उल्लेखनीय है कि सिन्हा के साथ गए हबीबुल्ला, काक और बर्वे का कश्मीर से काफी पुराना नाता रहा है।बर्वे सामाजिक मुद्दों पर कश्मीर के युवकों और युवतियों के साथ चार वर्ष तक काम कर चुके हैं।हबीबुल्ला 1993 तक कश्मीर में सेवारत रहे, जिस दौरान कश्मीर आतंकवाद से बुरी तरह जूझ रहा था।वहीं काक कश्मीरी पंडित हैं और एक धर्मार्थ संगठन 'हीलिंग कश्मीर' से जुड़े हुए हैं।

 

Tags: Yashwant Sinha , Syed Ali Geelani , Mirwaiz Umar Farooq

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD