Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

एमार एमजीएफ ने साइट वर्कर्स के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए

एमार एमजीएफ ने साइट वर्कर्स के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुडगांव , 25 Oct 2016

Last updated on: Oct 25, 2016, 00:00 IST

भारत के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर कम्पनी- एमार एमजीएफ ने अपनी परियोजना स्थलों पर नियुक्त निर्माण श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए पंद्रह दिनों तक चलने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। 17 से 29 अक्टूबर तक चलने वाला यह स्वास्थ्य शिविर कंपनी की ओर से स्वास्थ्य, सुरक्षा और वातावरण (एचएसई) प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत ली गई महत्वपूर्ण पहलकदमियों में से एक है। इस शिविर का लक्ष्य श्रमिकों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। इसका आयोजन कंपनी की प्रोजेक्ट साइट्स पर आयोजित किया जा रहा है। इन साइट्स में गुडगांव स्थित पाम टेरेसेस सेलेक्ट, माबेर्ला, पाम हिल्स, पाम गार्डन, इम्पीरियल गार्डन, गुडगांव ग्रीन्स, डिजिटल ग्रीन्स, पाम ड्राइव, एमेराल्ड एस्टेट, एमेराल्ड हिल्स, और एमेराल्ड प्लाजा तथा मोहाली में मोहाली हिल्स शामिल हैं।

निकटवर्ती अस्पतालों से प्रमाणित चिकित्सक कर्मचारियों की जांच करने और उन्हें आवश्यक दवाइयां बताने के लिए कार्यस्थलों पर आए। यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व्यावसायिक बीमारियों और अन्य चिकित्सा संबंधी समस्याओं की स्क्रीनिंग पर केंद्रित हैं। व्यावसायिक बीमारियां कार्यस्थल पर स्वास्थ्य संकटों के संपर्क में आने से होती हैं और प्रोजेक्ट साइट्स पर दैनिक कार्य करने के दौरान सिलिका धूल और अन्य कणों की सांस लेने से जीर्ण समस्याओं का कारण बन सकती हैं।इस अवसर पर एमार एमजीएफ के मानव संसाधन प्रमुख अरमान चौधरी ने कहा, "एमार एमजीएफ में हम इस पुरानी कहावत पर विश्वास करते हैं कि 'स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास होता है'। 

हमारे श्रमिकों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य हमारे लिए प्रमुख महत्व रखता है और इसलिए हम हमारे एचएसई कार्यक्रम के अंतर्गत अपने कर्मचारियों और साइट कामगारों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करने की लगातार कोशिश करते रहते हैं।"एमार एमजीएफ सम्पूर्ण भारत में अपनी प्रोजेक्ट साइट्स पर नियमित रूप से विश्व वातावरण दिवस और राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सप्ताह कार्यक्रम के आयोजन के साथ-साथ वार्षिक कंबल वितरण अभियान का आयोजन भी करता है। इसने अपने कार्यस्थल के श्रमिकों के लिए विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य शिविरों का और विश्व गुणवत्ता दिवस पर जागरूकता सत्रों का आयोजन भी किया है। 

 

Tags: Medical Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD