Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

कबड्डी विश्व कप : भारत बना विश्व विजेता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 22 Oct 2016

द एरेना बाय ट्रांसस्टेरिडया में खेले गए कबड्डी विश्व कप के फाइनल में शनिवार को मेजबान भारत ने अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी ईरान को नौ अंकों के अंतर से हरा खिताब पर कब्जा जमाया। मौजूदा चैम्पियन भारत ने ईरान को 38-29 से मात देते हुए तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।भारत की जीत के हीरो दिग्गज रेडर अजय ठाकुर रहे। अजय ने पहले हाफ तक पीछे चल रही भारत को लगातार सफल रेड डालते हुए न सिर्फ बारबरी दिलाई बल्कि अहम समय पर भारत को मजबूत किया। उन्होंने कुल 12 अंक हासिल किए।भारत ने मैच की पहली रेड डाली लेकिन कप्तान अनूप कुमार खाली हाथ लौटे। अजय ठाकुर ने भारत का खाता खोला और फिर स्कोर 2-0 कर दिया। लेकिन मिराज ने अपनी टीम का खाता खोला और फिर ईरान ने बोनस अंक हासिल करते हुए 2-2 से बराबरी कर ली।

यहां से कभी भारत आगे होता तो कभी ईरान। मिराज ने दो अंक लेते हुए अपनी टीम को 9-7 से आगे कर दिया था। यहां भारत ने सुपर टैकल करते हुए दो अंक हासिल कर स्कोर 10-9 कर लिया। हालांकि ईरान ने बढ़त को कायम रखते हुए हाफ टाइम तक मेजबानों पर 18-13 की बढ़त ले ली थी। दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। इस हाफ में मिराज ने एक बार फिर अपनी टीम का खाता खोला। ईरान ने 19-14 की बढ़त ले ली थी। लेकिन अजय ठाकुर ने इस हाफ में लगातर सफल रेड डालते हुए भारत को 20-20 की बराबरी पर ला खड़ा किया।बराबरी के बाद भारत ने ईरान को ऑल आउट कर स्कोर 24-21 कर भारतीय खेमे में खुशी की लहर ला दी। यहां से भारत ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और 38-29 से जीत हासिल की। इसी के साथ ईरान का पहली बार भारत को मात देने का सपना टूट गया और एक बार फिर से खिताबी मुकाबले में भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD